‘आतंकी हमले का जवाब युद्ध की तरह देंगे, भविष्य के लिए याद रखे दुश्मन देश’, भारत सरकार का बयान

भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। उसी के अनुसार आतंक फैलाने वालों को जवाब दिया जाएगा।

भारत-पाकिस्तान हमलों के बीच भारत सरकार का बड़ा बयान सामने आया है। मोदी सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी हमले को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। उसी के अनुसार आतंक फैलाने वाले दुश्मन देश को जवाब दिया जाएगा।

भारत ने पाक के कई सैन्य ठिकानों को उड़ाया
भारत पाकिस्तान के बीच अब हवाई हमले और गोलीबारी पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गई है। भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को उड़ा दिया है। भारत ने पाकिस्तान के हमलों को पूरी तरह से नाकाम कर दिया है।

पाकिस्तानी हमलों को भारत ने किया नाकाम
पाकिस्तान भारत के कई शहरों में ड्रोन भेज रहा है। भारत इन ड्रोनों को हवा में ही मार गिरा दे रहा है। इसके साथ ही भारत ने कई पाकिस्तान की मिसाइलों को मार गिराया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...