21 अप्रेल से शुरू होंगे आरएएस भर्ती-2023 के साक्षात्कार

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के साक्षात्कार 21 अप्रेल 2025 से शुरू किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त भर्ती के अन्तर्गत प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में सफल रहे 19355 अभ्यर्थियों हेतु मुख्य परीक्षा का आयोजन दिनांक 20 एवं 21 जुलाई 2024 को किया गया था। मुख्य परीक्षा का परिणाम दिनांक 2 जनवरी 2025 को जारी किया जाकर 2 हजार 168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। इस संबंध में अभ्यर्थियों को सूचना उपयुक्त माध्यमों से दे दी जाएगी। अद्यतन जानकारी हेतु अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट का समय-समय पर अवलोकन कर सकते हैं।

कुल 972 पदों के लिए आयोजित होंगे साक्षात्कार—

उक्त भर्ती का विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी किया जाकर कुल 905 पद ( राज्य सेवाएं 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) के लिए अभ्यर्थियों से 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन प्राप्त किए गए थे। कार्मिक (क-4/2) विभाग से प्राप्त नवीन वर्गवार वर्गीकरण एवं निर्देशानुसार पदों की कुल संख्या 972 (राज्य सेवाएं 491 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) किए जाने के संबंध में शुद्धि-पत्र संख्या 6/2023-24 दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया था।

6 लाख 96 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के लिए हुआ था प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन—

भर्ती अन्तर्गत कुल पंजीकृत 6 लाख 96 हजार 969 अभ्यर्थियों हेतु प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक किया गया। परीक्षा में कुल 4 लाख 57 हजार 927 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। परीक्षा समाप्ति उपरांत आयोग द्वारा सायंकाल मॉडल उत्तरकुंजी जारी की गई। इस मॉडल उत्तरकुंजी पर 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2023 तक परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। प्राप्त आपत्तियों के परीक्षण उपरांत 20 अक्टूबर 2023 को आरएएस (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 का परिणाम जारी किया गया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...