ई-रिक्शा के माध्यम से कोरोना एडवाइजरी की पालना और टीकाकरण के लिए करेंगे प्रेरित

ई-रिक्शा के माध्यम से कोरोना एडवाइजरी की पालना और टीकाकरण के लिए करेंगे प्रेरित

बीकानेर@जागरूक जनता। कोविड एडवाइजरी की पालना तथा वैक्सीनेशन के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन तथा जनसंपर्क विभाग द्वारा ई-रिक्शा के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से इन छह ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कोरोना एडवाइजरी की शत प्रतिशत पालना करे, इसके प्रति जागरूकता के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 6 से 20 अप्रैल तक व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही 45 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए मास्क लगाना एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करना जरूरी है। प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे तथा दूसरों को इसके लिए प्रेरित करे।
कोविड-19 के विरुद्ध जन आंदोलन अभियान के समन्वयक राजेंद्र जोशी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में चले जागरूकता अभियान की कोरोना पर अंकुश में प्रभावी भूमिका रही। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जागरूकता का दूसरा चरण प्रारंभ कर दिया गया है। उसके तहत ई रिक्शा के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य ने बताया कि कोरोना एडवाजरी के प्रति जागरूकता के उद्द्देश्य से शहर को छह जोन में बांटा गया है। इसके तहत कलक्ट्रेट से हल्दीराम प्याऊ, उदयरामसर, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय तथा बीछवाल तक एवं पुराने एवं प्रमुख कॉलोनियों में प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक लीलाधर पंवार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य भी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...