प्रयागराज महाकुंभ 2025 : छह दिन में 7 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान, 29 जनवरी को होगा अगला अमृत स्नान

प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है। गत 11 जनवरी से 16 जनवरी के बीच महज छह दिन के अंदर अब तक सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई है। गुरुवार को 30 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य फल की प्राप्ति की। वहीं, महाकुंभ का अगला अमृत स्नान (शाही स्नान) 29 जनवरी मौसी अमावस्या के दिन होगा। मौनी अमावस्या के अमृत स्नान को मुख्य पुण्यदायी बताया गया है।

महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग आने वाले हैं। महाकुंभ की शुरुआत में ही 7 करोड़ लोगों का स्नान करना इसी ओर इशारा कर रहा है।

श्रद्धालुओं के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं

प्रयागराज में कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। देश और दुनिया से पवित्र त्रिवेणी में श्रद्धा और आस्था के साथ डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु प्रतिदिन लाखों की संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

गुरुवार को ही शाम छह बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 लाख से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर लिया। इसमें 10 लाख कल्पवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आए श्रद्धालु एवं साधु-संत शामिल रहे। पूरे महाकुम्भ मेला क्षेत्र में भक्तों का तांता लगा रहा।

पूरे देश की विविध संस्कृतियों की झलक महाकुंभ नगर में देखने को मिल रही है

देश के विभिन्न प्रांतों से आए स्नानार्थियों, श्रद्धालुओं और विश्व के अनेक देशों से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया। पूरे देश की विविध संस्कृतियों की झलक महाकुंभ नगर में देखने को मिल रही है। महाकुंभ से पहले 11 जनवरी को लगभग 45 लाख लोगों ने स्नान किया तो वहीं 12 जनवरी को 65 लाख लोगों के स्नान करने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। इस तरह महाकुंभ से दो दिन पहले ही एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। महाकुम्भ के पहले दिन पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर 1.70 करोड़ लोगों ने स्नान कर रिकॉर्ड बनाया तो अगले दिन 14 जनवरी को मकर संक्रांति अमृत स्नान के अवसर पर 3.50 करोड़ लोगों ने संगम में श्रद्धा के साथ डुबकी लगाई।

महाकुम्भ के पहले दो दिनों में 5.20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके अलावा, 15 जनवरी को महाकुंभ के तीसरे दिन 40 लाख और 16 जनवरी को शाम 6 बजे तक 30 लाख लोगों ने संगम स्नान किया। इस तरह, स्नानार्थियों की संख्या ने सात करोड़ को पार कर गई।

आपको बता दें महाकुंभ का अगला अमृत स्नान (शाही स्नान) 29 जनवरी मौसी अमावस्या के दिन होगा। मौनी अमावस्या के शाही स्नान को मुख्य पुण्यदायी बताया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...