शादी कार्ड बांटने जा रहे ज्वैलर्स की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

17 जनवरी को है बेटे की शादी, ट्रेलर व स्विफ्ट कार में हुई भिड़ंत

जागरूक जनता @गुड़ामालानी. बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे ज्वैलर्स की कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे कार चकनाचूर होकर हाइवे किनारे झाड़ियों में घुस गई। वहीं ज्वैलर्स के ऊपर ट्रेलर निकलने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी रामजी की गोल दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। सूचना मिलने पर गुड़मालानी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को गुड़ामालानी हॉस्पिटल की मॉर्चरी में शिफ्ट करवाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। वहीं जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश (45) पुत्र भलाराम निवासी अरणियाली गुड़ामालानी गांव से शादी के कार्ड बांटने के लिए गुड़ामालानी की तरफ जा रहे थे। मेगा हाइवे पर सामने से चूना खड्डी से भरे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार के आगे के परखच्चे उड़ गए। ज्वैलर्स कार से बाहर निकलकर सड़क पर गिर गया। ट्रेलर उसके ऊपर से निकल गया। इससे उसकी पूरी बॉडी हाइवे पर बिखर गई। कार व ट्रेलर मेगा हाइवे किनारे झाड़ियों में घुस गये। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस गाड़ी से गुड़ामालानी हॉस्पिटल की मॉर्चरी में शिफ्ट किया गया। सूचना मिलने पर गुड़ामालनी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों गाड़ियों को हाइवे के किनारे खड़ा करवाया गया। गुड़ामालानी थाने के एएसआई पाबूराम ने बताया- हादसे में कार सवार ओमप्रकाश की मौत हो गई। वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। ड्राइवर को डिटेन कर लिया है। वहीं दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

बेटे की 17 जनवरी को थी शादी
ओमप्रकाश के दुर्गेश की शादी 17 जनवरी को है। शादी के कार्ड बांटने के लिए गुड़ामालानी इलाके में रिश्तेदारी में जा रहे थे। हादसे के बाद घर में खुशी का माहौल मातम बदल गया। मृतक के सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...