डॉ. कर्नाटक ने किया सीटीएई में ग्रीन एनर्जी पार्क व लेब का उद्घाटन

एमपीयूएटी बना ’’स्वयं एनपीटीईएल लोकल चेप्टर’’ शुरू करने वाला प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय में प्रथम

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के संगटक कॉलेज प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय सीटीएई के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजी पार्क एवं ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजी लेब का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन माननीय कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार कर्नाटक साहब के कर कमलो द्वारा किया गया। कुलपति महोदय ने बताया कि सौर ऊर्जा एवं पवन ऊर्जा में राजस्थान सिरमोर है, इन दोनों ऊर्जाओं पर आधारित सयंत्रो का उपयोग कर हरित ऊर्जा की तरफ बढ़ सकते हैं। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विक्रमादित्य दवे ने बताया कि ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजी पार्क में छात्रों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट में विभिन्न संयंत्र को स्थापित किया गया है जिनमें सोलर आधारित- पीवी थर्मल आरओ, डिशटिल वॉटर प्लाट, ग्रीन हाउस, पीवी थर्मल ड्रायर, सीसीटीवी केमरा, साइकिल, स्प्रेयर आदि संयत्र का कुलपति महोदय ने अवलोकन किया। वहीं दूसरी और ग्रीन टेक्नोलॉजी लेब में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र- छात्राओं के सोलर एवं पवन ऊर्जा संबंधित संयंत्रों को स्थापित किया गया है। लैब को तीन भागों में बांटा गया है हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और टेस्टिंग सिस्टम। इस अवसर पर डॉ. कर्नाटक ने स्वयं एनपीटीईएल लोकल चेप्टर की शुरूवात की नई शिक्षा नीति के अनुसार इस पोर्टल के माध्यम पर 4,8 या 12 सप्ताह के एकेडमिक एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रम ऑनलाईन उपलब्ध है। कार्यक्रम में डायरेक्टर प्लानिंग एंड मॉनिटरिंग प्रो. सुनील जोशी, पी.आर.ओ. प्रो. लतिका व्यास, प्रो. जयकुमार मेहरचंदानी, प्रो. नवीन जैन आदि उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...