राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का जन्मदिन मनाया जायेगा सनातन परम्पराओं व सादगी से

  • जयपुर और अजमेर में 9 से 12 जनवरी तक होंगे चार दिवसीय आयोजन
  • हवन, पूजा, सुन्दरकाण्ड, आरती, कम्बल वितरण, गौ सेवा , मानव सेवा और रक्तदान सहित होंगे अनेक आयोजन

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के जन्म दिवस की 76 वीं वर्षगांठ पर चार दिवसीय कार्यक्रम होंगे। श्री देवनानी का जन्म दिन जयपुर और अजमेर में 9 से 12 जनवरी तक मनाया जायेगा। इस मौके पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रम सनातन संस्कृति के अनुरूप सादगी के साथ वैदिक परम्पराओं से आयोजित होंगे। हवन, पूजा, सुन्दरकाण्ड, आरती, कम्बल वितरण, गौ सेवा, मानव सेवा, अजमेर के जे.एल.एन अस्पताल को ट्रोली व व्हील चेयर वितरण और रक्तदान सहित अनेक कार्यक्रम इस दौरान आयोजित किये जायेंगे। श्री देवनानी का जन्म दिवस ।। जनवरी को है।

विधान सभा में होगा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ, रक्तदान, महाआरती और पौष बड़ा प्रसादी राजस्थान विधान सभा के 18वे अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के जन्म दिवस की 76 वी वर्षगांठ पर गुरुवार 9 जनवरी को विधानसभा परिसर में स्थित श्रीविधानेश्वर शिव मंदिर में भक्तिभाव के साथ पवित्र सुन्दरकाण्ड का संगीतमय पाठ का आयोजन विधान सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किया जायेगा। राजस्थान विधान सभा सचिवालय कर्मचारी बचत एवं साख सहकारी समिति लि. द्वारा 9 जनवरी को ही रक्तदान एवं मेडिकल कैम्प का आयोजन रखा गया है। गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे से सांय 4:00 बजे तक राजस्थान विधान सभा सचिवालय परिसर के दक्षिण द्वार के समीप सुरक्षा एवं वितरण शाखा के मध्य लाउन्ज में होने वाले रक्तदान कैम्प में विधान सभा के कर्मी सहित अनेक लोग रक्तदान करेंगे। श्री देवनानी के जन्म दिन पर मानव कल्याण के पुनीत कार्य के लिए आयोजित होने वाले रक्तदान करने वाले लोगों को शिविर में विधान सभा की बचत एवं शाख सहकारी समिति द्वारा सम्मानित भी किया जावेगा।

पुष्कर में श्री देवनानी करेंगे मानव सेवा राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी अपने जन्म दिवस पर गुरुवार को सांय पुष्कर में सन्त-महात्माओं को कम्बल भेंट कर मानव सेवा करेंगे। श्री देवनानी यहां आयोजित पूजन कार्यक्रम में भाग लेकर देश व प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना करेंगे।

श्री देवनानी अजमेर में करेंगे विकास कार्यों का शुभारम्भ सहित अनेक कार्यक्रम राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शुक्रवार 10 जनवरी को अजमेर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। श्री देवनानी अपने जन्म दिवस ।। जनवरी की पूर्व संध्या पर अजमेर में जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कम्बल ओढाएंगे। श्री देवनानी ।। जनवरी शनिवार को प्रातः दयानन्द बाल आश्रम में हवन पूजा करेंगे। जैन सभा तीर्थ स्थल नारेली में स्थित गौशाला में गायों को चारा खिलाकर गौ सेवा करेंगे। अजमेर के जे.एल.एन अस्पताल में मरीजों के लिए ट्रोली व व्हील चेयर वितरण के साथ वहां नवनिर्मित प्रयोगशाला का उदघाटन करेंगे। श्री देवनानी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में भी जायेंगे। अजमेर में ही आयुर्वेद विभाग के आयुर्वेद पंचकर्म का भी श्री देवनानी उदघाटन करेंगे। अजमेर स्थित निवास पर विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी सुन्दरकाण्ड पाठ में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे लोगों से मुलाकात भी करेंगे।

विवेकानन्द प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी रविवार 12 जनवरी को अजमेर में विवेकानन्द स्मारक पर विवेकानन्द की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। विधान सभा के मंडल स्तर पर भी अनेक संगठनों द्वारा विभिन्न सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...