राज्यपाल मिश्र ने सड़क पर घूमने वाले आवारा कुत्ते को गोद लिया

  • राज्यपाल ने गोद लिए स्ट्रे डॉग का नाम रखा.चिंतामणी
  • भारतीय प्रजाति के स्थानीय कुत्तों को बचाने के लिए अभियान चलाने पर जोर

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को राजभवन में सड़क पर घूमने वाले एक आवारा कुत्ते को गोद लिया है। उन्होंने गोद लिए स्ट्रे डॉग का अपनी ओर से चिंतामणी नाम भी रखा है। राज्यपाल ने आम जन से भी अपील की है कि वे सड़क पर पैदा होने वाले कुत्तों की स्थानीय प्रजातियों से हमदर्दी रखें और उनकी देखभाल के लिए आगे आएं। उन्होंने भारतीय प्रजाति के स्थानीय कुत्तों को बचाने के लिए अभियान चलाने पर भी जोर दिया। पशुप्रेमी और सड़क पर आवारा घूमने वाले क़ुत्तों के संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था प्रोडक्शन फॉर एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी के वीरेन शर्मा ने राज्यपाल को यह कुत्ता गोद दिलाया है। उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कुछ समय पहले मन की बात में लोगों से अपील की थी कि स्ट्रे डॉग के संरक्षण के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...