भारतीय सीमा में घुसे 8 वर्षीय मासूम करीम को बीएसएफ ने पाकिस्तान को सौंपा

बाड़मेर @ जागरूक जनता। शुक्रवार शाम 8 वर्षीय पाकिस्तानी मासूम भूलवश सीमा पार करके भारत सीमा में प्रवेश कर गया। पेट्रोलिंग के दौरान भारतीय सीमा में रोते हुए इस मासूम को रोककर पूछताछ की तो इसके पाकिस्तानी होने की जानकारी मिली। सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना के जवानों ने बालक को खाना खिलाया और पाकिस्तानी रेंजर्स को इसकी सूचना दी। यह बालक शुक्रवार शाम करीब 5 बजे भारतीय सीमा में पाया गया। बीएसएफ द्वारा पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग कर बालक को पाकिस्तान को सौंप दिया। रैंजर्स की मीटिंग में सामने आया कि बालक का नाम करीम है और वह पाकिस्तान के थारपारकर जिले के नागरपारकर तहसील का रहने वाला है।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...