केंद्र के बाद राज्य सरकार ने की मुआवजे की घोषणा, अब तक 8 की मौत

उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित और त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जयपुर.जयपुर के जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह हुए भीषण गैस टैंकर ब्लास्ट ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। अब तक इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना में बड़ी संख्या में वाहन जलकर खाक हो गए और लाखों का नुकसान हुआ है।

सीएम भजन लाल शर्मा का बयान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस घटना को अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित और त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पीएमओ ने भी किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह मदद राहत कार्यों को और तेज करेगी।

राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए। पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग ने मिलकर आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसएमएस अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा हैए जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

वाहनों और संपत्ति को भारी नुकसान
इस भीषण आग में 30 ट्रक, 7 कारें, 2 बसें, 2 ऑटो और 7 बाइक जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा, आसपास की दुकानों और गोदामों को भी भारी नुकसान हुआ है। सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है। हाईवे को फिलहाल डायवर्ट कर दिया गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...