राम भजनों से भजनमय हुआ मसाला चौक

  • ‘‘राम ही सुर’’ भजन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को किया सम्मानित
  • मसाला चौक (ओपन थियेटर) में आयोजित किया गया कार्यक्रम
  • 11 स्कूल, कॉलेज की 21 टीमों के 200 छात्र-छात्राऐं ने दी प्रस्तुति

जयपुर। जयपुर समारोह-2024 की श्रृखंलाओं के अन्तर्गत गुरूवार को ‘‘राम ही सुर’’ कार्यक्रम मसाला चौक, रामनिवास बाग पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल, सांस्कृतिक समिति चैयरमेन श्रीमती दुर्गेश नन्दनी, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, श्री रमेश चन्द्र सैनी, श्री गणेश सिंह नाथावत, श्री विरेन्द्र सिंह शेखावत, श्री इन्द्र प्रकाश धाभाई, श्री लक्ष्मण नूनीवाल, श्री महेश सैनी, श्री विजेन्द्र पाल सिंह, श्री नरेन्द्र सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूल कॉलेजों की छात्राऐं मौजूद रही।

कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने भजनों की प्रस्तुति का आनंद लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी को भगवान राम के आदर्शो पर चलने की आवश्यकता है भजन प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनमें संस्कारों का बीजारोपण होगा और भी संस्कारवान बनेंगे।

महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि ‘‘राम ही सुर’’ भजन प्रतियोगिता में 11 स्कूल, कॉलेज की 21 टीमों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया। युवाओं में राम भजनों के प्रति उत्साह नजर आया। महारानी कॉलेज, कनोडिया कॉलेज, बियानी कॉलेज, यूनिवर्सिटी का म्यूजिकल डिपार्टमेंट, संगीत संस्थान, राजस्थान कॉलेज, पारीक कॉलेज की टीमों द्वारा ‘‘हम कथा सुनाते है’’ ‘‘ये चमक ये दमक’’ ‘‘जैसे सूरज की गर्मी’’ ‘‘रघु नन्दन जयश्री राम’’ ‘‘हम कथा सुनाते है’’ जैसे भजन प्रस्तुत किये गये । जिससे वहां बैठे श्रोताओं ने भजनों के संगीत मय प्रस्तुति से भाव विभोर होकर भजनों का आंनन्द लिया।

उन्होंने बताया कि निर्णायक मण्डल द्वारा ‘‘राम ही सुर’’ भजन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागीयों को सम्मानित किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...