नागरिक सुरक्षा का 62वा स्थापना दिवस मनाया

जैसलमेर. सीमावर्ती क्षेत्र जैसलमेर में नागरिक सुरक्षा का 62 वा स्थापना दिवस शुक्रवार को कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर के मनाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह जोधा व प्रभारी श्री रतन लाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह जोधा द्वारा नागरिक सुरक्षा के सभी स्वयं सेवकों को बधाई देते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा के कर्मचारी व स्वयं सेवक आपातकाल के दौरान समय समय अपनी सेवाएं देने में तत्पर रहते है। प्रभारी श्री रतनलाल द्वारा नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी का नागरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है आगे भी आप से कई अपेक्षाएं है आशा करते है जिस पर आप सभी खरे हुतरेंगे।
सी डी आई राजेन्द्र सिंह सिसोदिया द्वारा कार्यालय परिसर में लगातार 4 दिन सामुहिक अभ्यास करवाया गया व सीनियर स्वयंसेवक जितेन्द्र सिंह द्वारा संदेश पठन किया गया।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सिंह जोधा, प्रभारी रतनलाल, छोटूसिंह, सी डी आई राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, सीनियर स्वयं सेवक जितेन्द्र सिंह के अलावा अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...