वायनाड उपचुनाव: प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहीं प्रियंका गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा का सामने आया पहला रिएक्शन

वायनाड: केरल की वायनाड सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी बंपर मार्जिन से आगे चल रही हैं। वह अपने निकटतम कैंडिडेट से 4 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी की जीत तय मानी जा रही है।

रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा?
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि वायनाड की जनता ने प्रियंका को भारी बहुमत से जिताने का इरादा किया है। मैं प्रियंका की रिकॉर्ड जीत से बहुत खुश होऊंगा। वह एक निडर राजनेता हैं। वह किसी भी समय लोगों की मुश्किलों में शामिल होती हैं। उन्होंने हमेशा सभी के लिए प्रचार किया है। अपनी मां, भाई और नेता के लिए उन्होंने प्रचार किया। मैं इसलिए खुश था क्योंकि इस बार उन्होंने अपने लिए प्रचार किया। वह वायनाड के हर कोने में लोगों तक पहुंची हैं। मुझे भरोसा है कि वह लोगों से किए वादे पूरा करेंगी।’

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘जब वह सांसद के रूप में संसद में होंगी तो वह लोगों के मुद्दों को बुलंद करेंगी।

कांग्रेस में कौन बनेगा नेता? इस सवाल के जवाब में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि जो जनता और कांग्रेस पार्टी चाहेगी, आगे वही होगा। मेरा परिवार जनता के लिए संसद में है। एक सांसद के रूप में वहां प्रियंका भी होंगी, उसमें महिलाओं समेत तमाम जनता के मुद्दों पर बात होगी।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन पर रॉबर्ट ने कहा कि अलायंस को जमीन पर जाकर लोगों से मिलना चाहिए और उनकी समस्या समझनी चाहिए जिससे ये समझ में आए कि पार्टी को कैसे महाराष्ट्र में दोबारा जीवित कर सकते हैं। रॉबर्ट ने कहा कि एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए और जनता ने जिस सरकार को चुना है, उसे चलने देना चाहिए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...

भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. मनीष बियानी

BICON-2026 के दूसरे दिन : इंटेलिजेंट हेल्थकेयर, एआई और...

21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़

जापान में पढ़ाई, स्कॉलरशिप और करियर के अवसरों से...