प्रसिद्द भजन गायक पंडित सुधीर व्यास ने लिया कृष्ण बलराम का आशीर्वाद

जयपुर @ जागरूक जनता. ‘ये चमक ये दमक फुलवन मा महक’ भजन से सबके दिलों में अपनी ख़ास पहचान बनाने वाले पंडित.सुधीर व्यास ने अपनी जयपुर यात्रा ने दौरान कार्तिक के पावन मास में जगतपुरा के श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर के दर्शन किये साथ ही उनका आशीर्वाद लिया| मंदिर के उपाध्यक्ष श्री अनंत शेष दास ने उनका स्वागत किया और उन्हें राजस्थान के सबसे बड़े निर्माणाधीन मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र ‘गुप्त वृन्दावन धाम’ के बारे में विशेष जानकारी दी|

पंडित.सुधीर व्यास ने हरे कृष्ण मूवमेंट के आध्यात्मिक और सामजिक योगदान की सराहना की और साथ ही निर्माणाधीन मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र के लिए शुभकामनाएं दी| प्रसिद्द भजन गायक ने जैसे ही ‘ये चमक ये दमक’ भजन मंदिर प्रांगण में गाया तो वहाँ पर उपस्थित भक्त भाव विभोर होकर नाचने लगे| श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर में भक्ति की अविरल धारा बहने लगी| उन्होंने श्रधालुओं के साथ हरे कृष्ण महामंत्र का जाप भी किया|

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...