श्रीराम फाइनेस लिमिटेड सिरोही ने 289 मेधावी छात्र छात्राओं को दी छात्रवृति

सिरोही @ जागरूक जनता। श्रीराम फाइनेस लिमिटेड उदयपुर के क्षेत्रीय बिजनेस हेड जमील खान के निर्देशानुसार बुधवार को रूपरजत इंटरनेशनल विधालय सिरोही मे छात्रवृति वितरण समारोह किया जिसमे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तौर पर रघु भाई माली व विशिष्ट अतिथि निरंजन सिंह राठौड़, रिजनल बिजनेश कोडिंनेटर अवधेश कुमार एवं फिरोज खान पठान, जगदीश माली,उपस्थित रहे। कंपनी की तरफ़ से 289 छात्र छात्राओं को छात्रवृति व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। होटल बाबा रामदेव ग्रुप सिरोही के डायरेक्टर रघु भाई माली ने अपने उद्बोधन में सभी छात्र एवं छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी एवं आज छात्रवृत्ति से सम्मानित होने वाले सभी मेघावी विद्यार्थियों को बधाई दी। एवं श्रीराम फाइनेंस कंपनी को धन्यवाद देते हुए कहा कि कंपनी द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा में प्रोत्साहन देने के लिए मेधावी छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृति देकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है l

श्री रूप रजत इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री निरंजन सिंह राठौड़ ने जिन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं प्रस्तति पत्र मिल रहा है उन्हें बधाई दी और इस आयोजन के उपलक्ष पर श्रीराम फाइनेंस कंपनी को धन्यवाद दिया l क्षेत्रीय बिज़नेस हेड जमील ख़ान ने बताया की वर्ष 2017 से मेधावी छात्र छात्राओं को छात्रवृति दी जा रही है कंपनी अधिक से अधिक होनहार छात्र छात्राओं को छात्रवृति देना चाहती है कार्यकम मे 289 छात्र एवं छात्राएं वह उनके गार्जियन एवं शाखा प्रबंधक इंद्र कुमार सुथार क्रेडिट मैनेजर राजीव कुमार गर्ग, उदयभान सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414