यज्ञोपवित (जनेऊ) संस्कार के पोस्टर का विमोचन

चौमू @ जागरूक जनता। ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर जिला देहात की ओर से 13 मई को शहर के मोरीजा रोड स्थित कागलिया वाले बालाजी मंदिर में आयोजित होने वाले चतुर्थ यज्ञोपवित (जनेऊ) संस्कार के पोस्टर का समाजसेवी रामकृपालु शर्मा ने विमोचन किया तथा बताया कि ब्राह्मण बालकों का उपनयन संस्कार सही समय पर होने से बालक का बौद्धिक व मानसिक विकास होता है जिससे बालक को शिक्षा में सफलता मिलती है वह जीवन में उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है। ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम समाज को एक नई दिशा प्रदान करने वाला है इससे समाज में नव जागृति का संचार होगा। इस दौरान कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी, जिला महासचिव बनवारी लाल शर्मा, जिला संगठन मंत्री पंडित रामस्वरूप शर्मा, तिलक शर्मा, अमित शर्मा उपस्थित थे।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...