गुण नियंत्रण अभियान के तहत 69 बैग डीएपी के किये गये जब्त

जयपुर। रबी मौसम पूर्व सघन गुण नियंत्रण अभियान के तहत कृषि आदानों, उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी रसायनों की गुणवत्ता एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संयुक्त निदेशक कृषि (आदान) द्वारा पाली, जोधपुर एवं बाड़मेर जिले के आदान विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया।

इस अभियान के तहत जिला कलेक्टर बाडमेर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा संयुक्त निदेशक कृषि (आदान) एवं संयुक्त निदेशक कृषि (गुण नियंत्रण) से डीएपी एवं अन्य उर्वरक प्रबंधन तथा वितरण हेतु विस्तृत चर्चा की गई। निरीक्षण टीम द्वारा बाड़मेर, पाली एवं जोधपुर में 128 आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 11 आहरित नमूने लिये गये, 13 को कारण बताओ नोटिस, पाली में एक प्रतिष्ठान के विक्रय पर रोक और जोधपुर में दो अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गये।

निरीक्षण टीम द्वारा अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) पाली, जोधपुर व बाड़मेर के साथ चर्चा कर नियमानुसार आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की कार्यवाही जारी रखने हेतु कहा गया। जिलों में आवंटित आदान नमूनों के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु समस्त आदान निरीक्षकों को भी निर्देशित किया गया।

गुण नियंत्रण अभियान के तहत बारां जिले में डीएपी वितरण के दौरान उर्वरक निरीक्षकों एवं सहायक कृषि अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छबड़ा में 69 बैग आईपीएल कम्पनी का डीएपी उर्वरक संदिग्ध व बिना अनुज्ञापत्र के पाये जाने पर उर्वरक निरीक्षक द्वारा पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जब्त कर एफआईआर दर्ज करवाई गई तथा उर्वरक का मौके पर ही नमूना लेकर जांच हेतु निरीक्षण प्रयोगशाला में भिजवाया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...