राष्ट्रीय दशहरा मेला 2024: पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के कर कमलों से होगा मेले का उद्घाटन 3 को

निंबाहेड़ा. प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी निंबाहेड़ा नगर पालिका द्वारा राष्ट्रीय दशहरे मेले का आयोजन किया जा रहा है इस संदर्भ में सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। नगर पालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा ने बताया कि वर्ष 1972 से निंबाहेड़ा नगर पालिका द्वारा राष्ट्रीय दशहरे मेले का आयोजन किया जा रहा है जो पिछले कई वर्षों में ऐतिहासिक ऊंचाइयों को हासिल कर चुका है। इस वर्ष नगर पालिका निंबाहेड़ा द्वारा आयोजित होने वाले मेले की भव्य तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। राष्ट्रीय दशहरे मेले 2024 का उद्घाटन राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के कर कमलों से कल दिनांक 3 अक्टूबर शाम 7रू00 बजे दशहरे मेले के मुख्य द्वार पर संपन्न होगा।

अधिशासी अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि दशहरे मेले में 800 के लगभग दुकान लॉटरी, नीलामी के माध्यम से आवंटित की गई है। साथ ही लगभग 1000 से अधिक पटरी एवं ठेला व्यवसायि मेले से रोजगार प्राप्त करेंगे। मेला आयोजन को लेकर सभी कमेटियों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना कल शाम 7रू00 बजे दशहरा मेले का उद्घाटन करेंगे, तत्पश्चात रामलीला मंच एवं मीरा रंग मंच पर दीप प्रज्वलित कर श्री रामलीला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।

नगर पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद शिब्बी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं श्री रामलीला मंचन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण है, कल मेला उद्घाटन के पश्चात ही दोनों ही मंचों पर कार्यक्रम सुचारु रूप से 10 दिन तक चलेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के नामी कलाकारों सहित स्थानीय बाल प्रतिभाएं भी अपनी प्रस्तुति देगी। कल राष्ट्रीय दशहरा मेले की शुरुआत मीरा रंग मंच पर स्थानीय विद्यालयों के बाल कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियों से होगी, साथी रामलीला मंच पर श्री रामलीला का मंचन होगा जिसमें लोक कलाकार श्री रामलीला का मंचन करेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा ने क्षेत्रवासियों सहित संपूर्ण राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के नागरिकों से मेले का आनंद उठाने का निवेदन किया

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...