विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम कोलायत व लूणकरनसर में 13 कार्यों के लिए 67.95 लाख की स्वीकृति

विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम
कोलायत व लूणकरनसर में 13 कार्यों के लिए 67.95 लाख की स्वीकृति

बीकोनर@जागरूक जनता। विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत कोलायत विधायक व उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने 02 कार्यों के लिए 20 लाख तथा लूणकरनसर विधायक सुमित गोदारा ने 11 कार्यों के लिए 47.95 लाख रुपए की स्वीकृतियां दी है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों विधायको द्वारा विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्र्रम के अन्तर्गत कुल 13 जनोपयोगी कार्यों के लिए 67.95 लाख रुपए की स्वीकृतियां जारी की गई हैं। सीईओ जिला परिषद ने बताया कि इन अनुशंषाओं के आधार पर योजना की मार्गदर्शिका के अनुसार शीघ्र स्वीकृतियां जारी करने का प्रयास किया जा रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related