कैला देवी का नवरात्रा लक्खी मेला स्थगित

राजस्थान में कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार दोबारा बढ़ने लगा है। इसी के चलते प्रदेश के करौली जिले के मां कैला देवी मंदिर में आयोजित होने वाले सत्रह दिवसीय चैत्र नवरात्रा का लक्खी मेला स्थगित कर दिया गया है।

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार दोबारा बढ़ने लगा है। इसी के चलते प्रदेश के करौली जिले के मां कैला देवी मंदिर में आयोजित होने वाले सत्रह दिवसीय चैत्र नवरात्रा का लक्खी मेला स्थगित कर दिया गया है।

करौली के अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुदर्शन सिंह तोमर ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के फैलाव की संभावना को रोकने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस की पालना में आगामी आठ से चौबीस अप्रैल तक आयोजित होने वाले मेले को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

मेले को स्थगित किए जाने के आदेशों के साथ ही जिला प्रशासन ने मां कैला देवी के भक्तों से अपील की है कि सुरक्षा के मद्देनजर वे करौली के लिए प्रस्थान नहीं करे। गौरतलब है कि पूर्वी राजस्थान के भरतपुर सम्भाग में आयोजित होने बाले इस मेले में देश से ही नहीं अपितु विदेशों से भी श्रद्धालु मां कैला देवी के मंदिर में मत्था टेकने पहुंचते है। करौली में आगामी आठ से चौबीस अप्रैल तक आयोजित होना था। पिछले वर्ष भी कोरोना के कारण मेला स्थगित कर दिया गया था।

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...