बीकानेर : बैखोफ शातिर लुटेरे पेट्रोल पंप लूट कर भागे, पुलिस ने जिले भर में कराई नाकाबंदी

बीकानेर : बैखोफ शातिर लुटेरे पेट्रोल पंप लूट कर भागे, पुलिस ने जिले भर में कराई नाकाबंदी

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर जिले में शुक्रवार की अलसुबह से पहले ही शातिर लुटेरों ने एक पेट्रोल पम्प को निशाना बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पूगल थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पम्प पर सुबह 4 बजे कुछ लोग कार में पेट्रोल भरवाने पहुंचे और पेट्रोल भरने के बाद सेल्समैन से मारपीट कर उससे 35 हजार रुपए व ऑयल से भरा एक डिब्बा लूट कर ले गए। जानकारी के अनुसार पूगल थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प पर सुबह चार बजे एक कार में कुछ लोग पेट्रोल भरवाने आए और सेल्समैन से टंकी फुल करने व भुगतान ऑनलाइन करने का कहा। इस पर सेल्समैन स्वेप मशीन लेने के लिए मुड़ा इतने में ही कार में सवार कुछ लोगों द्वारा उस पर हमला बोल दिया। उसके साथ मारपीट कर उसे रस्सी से बांध दिया और उससे 35 हजार रुपए व पम्प से एक ऑयल का डब्बा लूट कर ले गए। बड़ी मशक्कत कर सेल्समैन ने पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया। मौके पर थानाधिकारी महेश सिला सहित मय जाप्ता पहुंचा और क्षेत्र में नाकाबंदी करवा दी गई।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...