माधव विश्वविद्यालय में 09 अक्टूबर को छठा दीक्षांत समारोह, 10 अक्टूबर को एलुमनाई मीट व फ्रेशर पार्टी का होगा आयोजन

आबूरोड। माधव विश्वविद्यालय में 09 अक्टूबर को छठे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पीएचडी, स्नातकोत्तर, स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इस समारोह में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा के सफल समापन पर सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में देश और विदेशों से आए विद्यार्थियों को एक ही मंच पर सम्मानित कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाया जाएगा।
समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा, लेकिन जो छात्र-छात्राएं व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सकते, उनके लिए इसका लाइव प्रसारण सभी प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफार्म पर किया जाएगा। दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वर्ष का एक महत्वपूर्ण दिन होता है, जिसमें संस्थान की वार्षिक उपलब्धियों को साझा किया जाता है और विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से डिग्रियां प्रदान की जाती हैं।

इसके साथ ही 10 अक्टूबर को विश्वविद्यालय में एलुमनाई मीट और फ्रेशर पार्टी का आयोजन होगा, जिसमें विश्वविद्यालय के पूर्व और वर्तमान छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। एलुमनाई मीट में अपने अनुभव साझा करने के साथ ही विश्वविद्यालय के पुराने छात्रों को स्टार्टअप और स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं, फ्रेशर पार्टी में नए छात्र-छात्राओं का स्वागत धूमधाम से किया जाएगा, जिसमें मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विश्वविद्यालय के चेयरमैन प्रो. डॉ. राजकुमार इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देंगे और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न है, बल्कि भविष्य के अवसरों की दिशा में एक कदम है।

इस समारोह के अवसर पर चेयरपर्सन हिम्मत सिंह देवल, प्रो. चांसलर डॉ. बिजेंद्र कुमार गौतम, प्रेसिडेंट डॉ. राजीव माथुर, रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत, रिसर्च अधिष्ठाता डॉ. पवन कुमार, डीन अकादमिक डॉ. महेंद्र सिंह परमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश महावर, एलुमनाई मीट डायरेक्टर डॉ. दीपक पंचोली एवं समस्त विभागों के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...