महाराष्ट्र में पोस्टर वॉर शुरू, विपक्ष ने देवेंद्र फडनवीस को दिखाया पॉकेटमार

महाराष्ट्र में जैसे -जैसे विधानसभा चुनाव सामने आ रहे हैं वैसे ही राजनीतिक पार्टियों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ निशानेबाजी भी शुरू की जा रही है। अब राज्य नें पोस्टर वॉर भी शुरू हो गया है। विपक्ष ने देवेंद्र फडनवीस को एक पोस्टर में पॉकेटमार दिखाया है।

महाराष्ट्र में अब से कुछ ही महीने बाद विधानसभा चुनाव का आयोजन होने जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों की तैयारियां और बैठक जोर शोर से चल रही है। इस बीच अब विपक्षी दलों की ओर से महाराष्ट्र में पोस्टर वॉर शुरू कर दिया गया है। मुंबई में विभिन्न इलाकों में भाजपा के खिलाफ पोस्टर्स लगाए गए हैं जिसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को पॉकेटमार बताया गया है।

क्या है पूरा मामला?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के विभिन्न इलाकों में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पोस्टर्स लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को पॉकेटमार दिखाया गया है। इसके साथ ही बीजेपी को भारतीय जनता के पॉकेटमार यानी कि जनता की लूट करने वाली पार्टी बताया गया है।

नितिन गडकरी 100 से ज्यादा सभा करेंगे
भारतीय जनता पार्टी ने निश्चय किया है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लगभग 100 से ज्यादा प्रचार सभाएं और रोड शो करेंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इसके लिए निवेदन भी किया था, जिसे गडकरी ने मान लिया है। गडकरी ने कहा है कि चुनाव में बीजेपी को यश मिलेगा।

अजित पवार ने सीएम पद की मांग को बताया अफवाह
गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र का दौरा किया था और भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक के बाद ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अमित शाह से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद मांगा था। हालांकि, अब अजित पवार ने इस दावे को सिरे से नकार दिया है। अजित पवार ने इस बात से भी इनकार कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की 25 विधानसभा सीटों पर दोस्ताना लड़ाई का प्रस्ताव दिया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...