चौमूं की प्रसिद्ध मिठाई दुकान का निरीक्षण, भारी गंदगी और अनियमितताएं मिलीं

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री के निर्देशों पर प्रदेश में निरंतर शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 10 सितंबर को देर शाम चौमूं की प्रसिद्ध मिठाई की दुकान विजयवर्गीय स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में निरीक्षण कार्यवाही की गई।

अतिरिक्त आयुक्त श्री पंकज ओझा ने बताया कि विजयवर्गीय स्वीट्स के कारखाने का निरीक्षण किया गया, जहां काफी अनियमितताएं और गंदगी पाई गई। खाद्य सामग्री बिना ढके हुए रखी थी। साथ ही, मिठाइयों में कृत्रिम रंगों का उपयोग किया जा रहा था। कृत्रिम रंगों के डिब्बे जब्त किए गए। मिठाई बनाने वाले स्थान पर गंदे पानी की नाली थी। नमकीन तलने की कढ़ाई में गंदगी जमी हुई थी।
जिस तेल में नमकीन बनाई जा रही थी उसे दो दिन से बदला नहीं गया था, जिसका सैंपल भी लिया गया। साथ ही, मौके पर चूहे भी दौड़ते हुए पाए गए। जिस अलमारी में लड्डू बनाकर रखे हुए थे, वह जंग लगी हुई थी। फर्म को नोटिस दिया गया है। साथ ही, मिठाइयों के सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें लेबोरेटरी में भेजा गया है।
कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा, नरेंद्र शर्मा, नरेश चेजारा, पवन गुप्ता भी शामिल थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...