बेटे अकाय के जन्म के 5 महीने बाद ही इतनी फिट दिखने लगीं अनुष्का शर्मा, लंदन में विराट संग इस अंदाज में आईं नजर

बेटे अकाय के जन्म के 5 महीने बाद ही इतनी फिट दिखने लगीं अनुष्का शर्मा, लंदन में विराट संग इस अंदाज में आईं नज

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लंदन में हैं, जहां से हाल ही में कपल की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में विराट अपनी लेडी लव अनुष्का शर्मा को बाहों में भरे कैमरे के लिए पोज देते हुए दिख रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा की फिटनेस देखते ही बन रही है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के पावर कपल कहलाते हैं। दोनों की जोड़ी और दोनों के बीच के बॉन्डिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं। इन दिनों कपल अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ भारत से दूर लंदन में हैं। अकाय के जन्म के बाद से ही कपल ज्यादा वक्त लंगन में ही बिता रहे हैं। खबरें तो ये भी है कि अब कपल हमेशा के लिए लंदन ही शिफ्ट हो गया है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसका पता नही। लेकिन इन्ही खबरों के बीच हाल ही में विराट- अनुष्का की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें लंदन से सामने आई है। 

अकाय के जन्म के 5 महीने बाद फिट दिखीं अनुष्का

वायरल फोटोज में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के बगल में खड़ी नजर आ रही हैं। इस दौरान विराट अपनी बीवी को बांहों में भरे हुए कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं इस तस्वीरों मे दोनों के चेहरे पर सुकून भरी मुस्कान दिख रही है। इस दौरान दोनों के लुक की बात करे तो अनुष्का शर्मा ने लॉन्ग फ्लोरल प्रिंट मैक्सी ड्रेस पहनी हैं। इसके साथ उन्होंने एक छोटा सा नेकलेस कैरी किया है और शॉर्ट हेयर में वह बहुत ही स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं, विराट इस दौरान स्काई ब्लू टी-शर्ट, क्रीम शॉर्ट्स और टोपी लगाए काफी हैंडसम लग रहे हैं और स्पेक्स में उनका लुक काफी स्टाइलिश दिख रहा है। कपल अपने इस लुक से लोगों का दिल जीत रहे हैं। वहीं गौर करे तो अनुष्का शर्मा इन तस्वीरों में काफी फिट भी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने 5 महीने पहने ही बेटे अकाय को जन्म दिया था और वो इतनी जल्दी शेप में आ गई हैं। उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को हैरान कर रहा है। 

बेटे अकाय के साथ हुए थे स्पाॅट

बता दें कि इससे पहले कपल का लंदन से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों पहली बार बेटे अकाय के साथ नजर आए थे। कपल जब बेटे के साथ  शॉपिंग के लिए ले गया था तभी एक फैन ने इन्हें कैमरे में कैद कर लिया था।  इस दौरान दोनों फूलों की शॉपिंग करते दिख रहे हैं। दूर से शूट किए गए वीडियो में अनुष्का को सफेद टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए देखा गया था तो वहीं विराट ने कैजुअल टी-शर्ट पहनी हुई थी और अकाय को बाहों में पकड़े नजर आए थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...