लूटपाट के बाद दिव्यांका-विवेक को विदेश में मिली मदद, फैंस का जताया आभार, इस बात पर हुईं निराश

ये है मोहब्बतें स्टार दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर निराशा व्यक्त की और डकैती के मामले को हल्के ढंग से संभालने के लिए स्थानीय पुलिस की आलोचना की। हाल ही में एक एक्स पोस्ट में, अभिनेत्री ने इटली की प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी से पर्यटक सुरक्षा में सुधार करने का आग्रह किया।

दिव्यांका त्रिपाठी को मिली मदद
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाने गई थीं। अपनी यूरोपीय यात्रा के दौरान दिव्यांका और विवेक उस समय बुरा परिस्थिति में फंस गए जब इटली के फ्लोरेंस में उनके साथ लूटपाट हो गई। कपल अपनी शादी की आठवीं सालगिरह सेलिब्रेट करने के लिए फ्लोरेंस पहुंचा था, जहां एक रिसॉर्ट में चोरों ने उनकी कार से उनके पासपोर्ट, नकदी, कार्ड और अन्य मूल्यवान सामान चुरा लिया। स्थिति से निपटने के लिए कपल ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द जाहिर किया। वहीं वह वर्तमान में इटली में भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। अब दिव्यांका ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि उन्हें विदेश में उनके दोस्तों से मदद मिल गई है।

दिव्यांका त्रिपाठी का पोस्ट
ये है मोहब्बतें स्टार ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से मिले प्यार और फिक्र के लिए आभार जताया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘आप सभी के अपार प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। यह सचमुच हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हमने इतना कुछ खोया, लेकिन आपका प्यार नहीं खोया है। हम अपने करीबियों को जवाब दे रहे हैं। हम आप सबके मैसेज का रिप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन, हमें यहां अपने करीबी दोस्तों से आर्थिक मदद मिल गई है।’

अलग पोस्ट में उन्होंने कहा, “हमारी एम्बेसी हमारी मदद कर रहा है, लेकिन इटली पर्यटकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कैसे ले सकता है?” यह केवल हमारे बारे में नहीं है, बल्कि उन सभी के बारे में है जो यहां आने के लिए बचत करते हैं और पैसा खर्च करते हैं।’

इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी से की ये शिकायत
एक अन्य पोस्ट में दिव्यांका ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से इटली की कानूनी व्यवस्था को लेकर निराशा जाहिर की है। एक्ट्रेस ने लिखा- ‘प्रधान मंत्री जॉर्जिया मेलोनी, हम उत्साहपूर्वक इटली का दौरा कर रहे थे जब तक कि हमें लूट नहीं लिया गया। पुलिस को सूचना दी, लेकिन यहां डकैतियों को इतनी सहजता से लिया जा रहा है कि हम उत्साह के साथ-साथ उम्मीद भी खो चुके हैं। मैं और मेरे लोग दोबारा इटली जाने का साहस कैसे जुटा पाएंगे?”

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...