निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित

आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा माणकलाव, जोधपुर में लगाया गया निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर

जोधपुर. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रोफेसर वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति की प्रेरणा से विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, जोधपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा ग्राम माणकलाव, जोधपुर में निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। होम्योपैथी चिकित्सालय अधीक्षक डॉक्टर वृषाली बारब्दे एवं शिविर प्रभारी डॉ. राजेश कुमार कुमावत ने बताया कि होम्योपैथी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर प्रियंका कपूर एवं डॉक्टर राकेश कुमार मीना ने अपनी सेवाएं दी। इस शिविर में 60 ग्रामवासियों को निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियां देकर लाभान्वित किया । शिविर में ग्रीष्म ऋतु में होने वाली बीमारियाँ एवं लालिमा, उच्च रक्तचाप, चर्म रोग तथा महिलाओं की माहवारी एवं खून की कमी इत्यादि रोगो से सम्बन्धित जानकारी एवं चिकित्सा परामर्श दिया गया ।
शिविर में गर्मी से बचाव के संबंध में होम्योपैथी औषध वितरण कर व जानकारी दी गई। इस शिविर के दौरान ग्राम माणकलाव के सरपंच श्रीमान पन्नालाल एवं मदनसिंह का सहयोग रहा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414