कृषि विज्ञान केंद्र गुडामालानी ने बारासन गांव में पर्यावरण दिवस मनाया

गुडामालानी . बारासन गांव में पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र गुडामालानी द्वारा आयोजित किया। कृषि विज्ञान केंद्र गुडामालानी के डॉ. बाबू लाल मीणा ने वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष ने बताया कि भारत समेत पूरे विश्व में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति खतरे में हैं। प्रकृति जीवन जीने के लिए किसी भी जीव को हर जरूरी चीज उपलब्ध कराती है। ऐसे में अगर प्रकृति प्रभावित होगी तो जीवन प्रभावित होगा। पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है।हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। जिससे हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है एवं पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है। इस कर्तव्य को पूरा करने के लिये प्रत्येक व्यक्ति एवं महिलाओं को अपने घर के आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं एवं पौधा लगाने के साथ साथ इनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही बताया कि कोराना महामारी के समय आक्सीजन की समस्या से प्रत्येक व्यक्ति को जूझना पड़ा है। इसका एक मात्र स्थाई उपाय पौधारोपण करना है। हम कई तरह की बीमारी से बच सकते हैं। कई तरह की गंभीर बीमारियां पर्यावरण के दूषित होने से बढ़ रही हैं। इसे गंभीरता से समझना होगा और हर व्यक्ति को जनहित व देशहित में पौधारोपण करने का संकल्प लेना होगा। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण से हम सबकों स्वच्छ हवा मिलेगी। पर्यावरण साफ, स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ यह हमारे लिए कई प्रकार से लाभकारी सिद्ध हो रहा है।

डॉं. बाबूलाल जाट विषय विशेषज्ञ पादप संरक्षण ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल रत्न हैं। शुद्ध पर्यावरण के लिए हमें अपने जीवन से ज्यादा इसकी देखभाल की जरूरत है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। आज पेड़ों की कटाई होने से हमें कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं को झेलना पड़ रहा है।

डॉ. गीतेश मिश्र विषय विशेषज्ञ पशुपालन ने बताया कि पौधरोपण सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पौधे जब बड़े होते हैं तो यह हमें फल, फूल व छाया सहित जीवन जीने के लिए आक्सीजन देते हैं। इस कार्यक्रम के दोरान गंगाराम माली कार्यक्रम सहायक, हनुता राम, बारासन गांव के सभी किसान भाई और महिलायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दोरान बारासन गांव में छायादार पौधे नीम, शीशम एव करंज के पौधे लगाएं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...