राघव देश लौटे, आते ही सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचे

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे हैं। वो कई दिनों से ब्रिटेन में थे और वहां उनकी आंख की सर्जरी हुई थी।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। वो सीएम केजरीवाल से मुलाकात कर सकते हैं। राघव चड्ढा पिछले कई महीनों से ब्रिटेन में थे, जहां उनकी आंख की सर्जरी हुई थी। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के वक्त भी राघव चड्ढा मौजूद नहीं थे। विपक्ष उनकी गैरमौजूदगी को लेकर आम आदमी पार्टी पर लगातार हमलावर रहा है।

पार्टी में मचा हुआ है घमासान
राघव चड्ढा ऐसे वक्त विदेश से वापस आए हैं, जब आम आदमी पार्टी में घमासान मचा हुआ है। हाल ही में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम के पीए विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम हाउस में उनके साथ मारपीट और बदसलूकी हुई।

स्वाति मालीवाल के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि स्वाति बीजेपी के इशारे पर ये सब कर रही हैं। वो बिना सीएम के अपॉइनमेंट के उनके आवास पहुंची थीं। आप नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि स्वाति मालीवाल ने सीएम के स्टाफ के साथ बदतमीजी की और उन्हें धमकाया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...