भाजपा ने आखिरी बार कब जीती थी रायबरेली? एक बार इंदिरा गांधी को भी चखना पड़ा हार का स्वाद

Rae Bareli Lok Sabha BJP Candidate: रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह बीजेपी के प्रत्याशी होंगे। वह योगी सरकार में मंत्री हैं।

नई दिल्ली. Rae Bareli Lok Sabha Election Result: भारतीय जनता पार्टी ने रायबरेली लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, यह अभी तक तय नहीं है लेकिन बीजेपी ने योगी सरकार में मिनिस्टर दिनेश प्रताप सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है।

रायबरेली लोकसभा सीट को कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर 1971 में इंदिरा गांधी ने जीत दर्ज की थी, इसके बाद तो इस सीट पर कांग्रेस पार्टी की तूती बोलने लगी। कुछ खास मौकों को यहां सिर्फ गांधी परिवार और उनके द्वारा भेजे गए लोगों ने ही जीत दर्ज की।

भारतीय जनता पार्टी आज तक इस सीट पर सिर्फ दो बार जीत दर्ज कर पाई है। साल 1996 और साल 1998 में हुए लोकसभा चुनावों में यहां बीजेपी के अशोक सिंह ने जीत दर्ज की थी। अशोक सिंह (पुत्र देवेंद्र नाथ सिंह) ने 1996 के चुनाव में जनता दल के अशोक सिंह (पुत्र राम इकबाल सिंह) को मात दी थी।

इसके बाद साल 1998 के चुनाव में बीजेपी के अशोक सिंह ने सपा के सुरेंद्र बहादुर सिंह को चुनाव मैदान में मात दी। इन दोनों चुनावों में खास बात यह रही कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहे। 1996 में कांग्रेस ने यहां विक्रम कौल और 1998 में दीपा कौल को चुनाव मैदान में उतारा था। इससे पहले साल 1977 में भारतीय लोकदल के राजनारायण ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को यहां हराया था।

रायबरेली में सिर्फ तीन बार हारी है कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी रायबरेली लोकसभा सीट पर सिर्फ तीन चुनाव हारी है। साल 1977 में इंदिरा गांधी, साल 1996 में कांग्रेस के विक्रम कौल और साल 1998 में कांग्रेस की दीपा कौल को हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा यहां कांग्रेस पार्टी को कभी भी हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है।

रायबरेली में कांग्रेस के टिकट पर किसे-किसे मिली जीत?
साल 1971 और साल 1980 में हुए लोकसभा चुनावों में इंदिरा गांधी रायबरेली की सांसद बनीं। इसके बाद साल 1989 और 1991 में शीला कौल यहां की सांसद बनीं। साल 1996 और 1998 में यहां कांग्रेस प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहे। साल 1999 में कांग्रेस के टिकट पर कैप्टन सतीश शर्मा सांसद बने। इसके बाद यहां साल 2004, 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...