देश 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि की ओर तेजी से अग्रसर-स्वामी सुमेधानंद सरस्वती

सैकड़ो की संख्या में पहुँचे कार्यकर्ता, अबकी बार 400 पार का लिया संकल्प

चौमूँ में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, सीकर लोकसभा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

चौमूँ। (राजेंद्र कुमार भातरा)भारतीय जनता पार्टी चौमूँ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ द्वारा रजवाड़ा रिसॉर्ट्स चौमूँ में सम्मेलन का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित करके की गई। विकसित भारत संकल्प की प्रतिज्ञा दिलवा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पधारें UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने लोक सभा चुनावों में भी अबकी बार 400 पार का संकल्प को ध्यान में रखकर ही कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों की तेयारी के लिए आह्वान किया। सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों को कार्यकर्ताओं को गिनाया। लोकसभा क्षेत्र सीकर प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती ने सम्मेलन मे समस्त कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए आग्रह किया कि केंद्र व राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओ व माननीय प्रधानमंत्री जी के संदेश को कार्यकर्ता आमजन के बीच लेकर जाए । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 10 साल के कार्यकाल में भारत का आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से गौरव बढ़ा है। आज ‘मोदी की गारंटी’ करोड़ों गरीब, शोषित और वंचितों की उम्मीदों को पूरा कर रही है और देश 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से निवेदन किया कि आप 19 अप्रैल 2024 को फूल के निशान पर वोट देकर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजूबत करने का काम करेंगे और इस बार 50 हज़ार से अधिक मतो से लीड देने का काम करेंगे।
      कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौक़े पर सीकर जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल, श्याम शर्मा, लोक सभा सीकर सह प्रभारी बलराम दून, डॉ बीएल रनवा, प्रधान रामस्वरूप यादव, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, देहात मण्डल बाँसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, देहात मण्डल कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी शर्मा, गोविन्दगढ़ महामंत्री जितेंद्र सिंह, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दूसाद, नानुराम सेनी, पूर्व प्रधान महेश मीणा, कालूराम जाट, दिनेश गौरा, गोपाल डेनवाल, अर्जुन यादव, बजरंग सोनी, रामलाल चोपड़ा, रामावतार कुलदीप, बंशीधर मण्डल, बाबूलाल जाटावाली, मगन सिंह, रामावतार अग्रवाल, रमेश शर्मा, नानुराम जाट, मोहन यादव, रिछपाल कुमावत धर्मेंद्र यादव, रामगोपाल बाबूजी, मालीराम शर्मा, अशोक शर्मा, हनुमान खोज, मुकेश चोपड़ा, किशोर जेतपुरा, नान्छीलाल शर्मा, बाबूलाल गुर्जर, जमनलाल सैनी, दिनेश चतुर्वेदी, प्रकाश हाटवाल, महेश योगी, चंद्रवीर टाँक, योगेश यादव, आलोक जांगिद, गजेंद्र यादव, मातादिन अग्रवाल, बाबूलाल यादव, बाबूलाल सैनी, सुनील अग्रवाल, राहुल शर्मा, कैलाश कुमावत, सीताराम कुमावत, त्रिलोक लोचिब, सुरेश सेनी, मोहन नायक, भगवान फ़ोजी, शंकर रेगर सहित  रहें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...