भारतीय नौसेना में शामिल होगा समंदर में पनडुब्बी मारने वाला एमएच 60 आर हेलीकॉप्टर, जानिए ताकत और खासियत

Date:

Indian Navy’s new killer ‘Romeo’ : भारतीय नौ सेना (Indian Navy) एमएच 60 आर (MH-60R Seahawk) को अपने बेड़े में शामिल करने जा रही है। इसे रोमियो हेलिकॉप्टर (Romeo Helicopter) भी बुलाते हैं। यह स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत IAC Vikrant की भी ताकत बढ़ाने का काम करेगा।

नई दिल्ली. भारतीय नौ सेना (Indian Navy) के बेड़े की ताकत अब और बढ़ने जा रही है। भारतीय नौ सेना कोच्चि में समंदर में पनडुब्बी की तलाश कर उसे मार गिराने वाले एमएच 60 आर (MH-60R Seahawk) को अपने बेड़े में शामिल करने जा रही है। इसे रोमियो हेलिकॉप्टर (Romeo Helicopter) भी बुलाते हैं। यह हेलीकॉप्टर स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत IAC Vikrant की भी ताकत बढ़ाने का काम करेगा।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह छह मार्च को यहां-आईएनएस गरुड़ में शामिल नए एमएच 60 आर सीहॉक बहुउद्देश्यीय हेलीकॉप्टर को बेड़े में शामिल करेंगे। इस स्कवाड्रन को कैप्टन एम अभिषेक राम की कमान के तहत आईएनएएस 334 के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।

Indian Navy : 2020 में हुआ था रोमियो Romeo Helicopter के लिए समझौता
केंद्र सरकार ने फरवरी, 2020 में 24 एमएच 60 आर हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इनमें से अब तक छह भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है। 2025 तक भारतीय नौसेना को 24 हेलिकॉप्टर में से बचे हुए 18 हेलिकॉप्टर भी मिल जाएंगे। इससे पहले तीन हेलिकॉप्टर 2021 में और दो इस साल के मध्य में नौसेना को मिले थे। इस हेलिकॉप्टर को रोमियो हेलिकॉप्टर (Romeo Helicopter) के नाम से भी बुलाते हैं।

Indian Navy’s anti-submarine MH-60R helicopter : ये हैं रोमियो हेलीकॉप्टर की खासियत

  • 1.रोमियो अधिकतम 270 किलोमीटर की गति से उड़ सकता है।
  • 2.रोमियो की अधिकतम गति सीमा 330 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • 3.इस हेलीकॉप्टर के मुख्य पंखे का व्यास 53.8 फीट है।
  • 4.यह एक बार में 830 km तक की दूरी तय कर सकता है।
  • 5.यह अधिकतम 12 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है।
  • 6.इसकी सीधे उठने की गति 1650 फीट प्रति मिनट है।
  • 7.एक रोमियो हेलिकॉप्टर के कीमत करीब 584 करोड़ रुपए है।
  • 8.रोमियो में दो जनरल इलेक्ट्रिक के टर्बोशैफ्ट इंजन लगे हैं।
  • 9.यह टेकऑफ के समय 1410×2 किलोवॉट की ताकत पैदा करता है।
  • एमएच 60आर वर्जन आमतौर पर एंटी-सबमरीन वर्जन है।
  • भारत 24 रोमियो 14 हजार करोड़ रुपए में खरीद रहा है।
  • 12.इसमें दो मार्क 46 टॉरपीडो या MK 50 या MK 54s टॉरपीडो लग सकते हैं।
  1. 13.इसमें 4 से 8 AGM-114 Hellfire Missile लगाए जा सते हैं।
  2. 14.रोमियो को फ्रिगेट,कॉर्वेट या विध्वंसक युद्धपोतों से भी ऑपरेट कर सकते हैं।
  3. 15.रोमियो को अमरीका की स्कोरस्की एयरक्राफ्ट कंपनी ने तैयार किया है।
  4. 16.रोमियो हेलिकॉप्टर पर दर्जनों सेंसर्स और रडार लगे हैं।
  5. 17.रोमियो को उड़ाने के लिए 3 से 4 क्रू मेंबर्स की जरूरत होती है।
  6. 18.रोमियो हेलिकॉप्टर में क्रू के अलावा इसमें 5 लोग बैठ सकते हैं।
  7. 19.रोमियो का अधिकतम टेकऑफ वजन 10,433 किलोग्राम है।
  8. 20.रोमियो की लंबाई 64.8 फीट है. ऊंचाई 17.23 फीट है।
  1. रोमियो को अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और तुर्की की नौसेना उपयोग कर रही हैं।
  2. रोमियो के 5 वर्जन है और1979 से अब तक 938 हेलिकॉप्टर बनाए गए हैं।
  3. रोमियो का उपयोग निगरानी, जासूसी, हमला, सबमरीन बर्बाद करने में होता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माधव विश्वविद्यालय में छठा दीक्षांत समारोह: विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

आबूरोड. माधव विश्वविद्यालय में 9 अक्टूबर को भव्य छठे...

यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, जयपुर में HR कांग्रेस 2024 का हुआ सफल आयोजन

जयपुर. यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, जयपुर (UEM) ने...