शिक्षा मंत्री दिलावर ने किया सूर्य नमस्कार, गिनाए फायदे

जयपुर. सूर्य सप्तमी के मौके पर प्रदेशभर के स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। राजधानी जयपुर में भी जगह-जगह कार्यक्रम हुए। शहर के चौगान स्टेडियम में सुबह शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्कूली बच्चों व शिक्षा विभाग के कार्मिकों के साथ सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम में गणगौरी बाजार, महाराजा गर्ल्स स्कूल छोटी चौपड़ के अलावा आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने सूर्य नमस्कार अनिवार्य किए जाने का कारण और उसके फायदे गिनाए। दिलावर ने कहा कि सूर्यदेव सभी कष्टों-व्याधियों को दूर करते हैं और अंधकार को मिटाकर प्रकाश देते हैं। उधर जयपुरिया स्कूल में भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम हुआ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...