कोरोना से लड़ाई में राजस्थान देश के सभी राज्यों से आगे

  • कोरोना वैक्सीन प्रबंधन राजस्थान में सबसे बेहतर
  • लगे 31,51,672 मंगल टीके
  • पिछले 24 घंटे में देश में मिले कोरोना के 24,492 नए मरीज , 131 की मौत

जयपुर। भारत में कोरोना नियंत्रण में आने के बाद एक बार फिर बेकाबू हो गया है। देश में एक माह में नए मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। महाराष्ट्र-पंजाब समेत कई राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति बन रही है। पिछले २४ घंटे में देश में कोरोना के 24,492 नए मरीज मिले हैं, वहीं 131 लोगों की जान यह जानलेवा वायरस ले चुका है। भारत में वर्तमान में कोरोना के2,23,432 एक्टिव मामले हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि देश में कोरोना का वैक्सीनेशन युद्ध स्तर पर चल रहा है। देश में अभी तक 3 करोड़ 29 लाख 47 हजार 432 लोगों को कोरोना का वैक्सीन लग चुका है। पिछले 24 घंटे में भारत में 30 लाख 39 हजार 394 लोगों को वैक्सीन लगाया गया है। वहीं वैक्सीनेशन की दौड़ में राजस्थान देश के सभी राज्यों से आगे है। यहां अभी तक 31 लाख 51 हजार 672 लोगों को कोरोना का मंगल टीका लग चुका है। जिसमें 26,63,348 लोगों को पहली डोज और 4,88,324 लोगों को कोरोना की दूसरी लग चुकी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 52 हजार 772 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगा है।

महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात में मामले ज्यादा, फिर भी वैक्सीनेशन में पीछे

गौरतलब है कि राजस्थान को अब तक कुल 59 लाख 8 हजार 570 वैक्सीन की डोज मिल चुकी है। जिनमें से 54 लाख 60 हजार 990 डोज कोविशील्ड की और 4 लाख 47 हजार 580 डोज कोवैक्सीन की मिली हैं। हैरानी की बात यह है कि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, केरल और पंजाब भी वैक्सीनेशन के मामले में राजस्थान से काफी पीछे हैं। यहां तक की गुजरात के कई क्षेत्रों में भी फिर से लॉकडाउन की स्थिति बन रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुजरात सरकार ने 4 बड़े शहरों में नाइट कफ्र्यू का आदेश दिया है। इन शहरों में अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट शामिल हैं। फिर भी यहां प्रदेश के मुकाबले काफी कम टीकाकरण हुआ है। वहीं महाराष्ट्र में नागपुर, औरंगाबाद सहित कई क्षेत्रों में लॉकडाउन हो चुका है। पंजाब में कोरोना संक्रमण फिर से बढऩे के बाद कई जगह लॉकडाउन लगाया जा सकता है। यहां बोर्ड की परीक्षाएं टाल दी गई हैं।

ये हैं वैक्सीन की दौड़ में टॉप राज्य

राज्य – कोरोना वैक्सीन लगीं

  • राजस्थान – 31,51,672
  • महाराष्ट्र – 28,58,692
  • पश्चिम बंगाल- 26,08,052
  • उत्तर प्रदेश – 25,88,894
  • गुजरात- 24,99,274
  • बिहार- 15,60,955
  • केरल-15,50,588
  • मध्यप्रदेश – 14,68,150
  • तमिलनाडु -14,46,655
  • कर्नाटक – 13,74,812
  • (आंकड़े स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 16 जनवरी से आज सुबह तक के)

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...

Jagruk Janta Hindi News Paper 27 May 2026

Jagruk Janta 27 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...