लॉरेंस के नाम से धमकी देकर रंगदारी की चाहत वालों पर गोविंद पड़े भारी, आज एक और चढा नयाशहर पुलिस के हत्थे

लॉरेंस के नाम से धमकी देकर रंगदारी की चाहत वालों पर गोविंद पड़े भारी, आज एक और चढा नयाशहर पुलिस के हत्थे

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता । नयाशहर थाना पुलिस को एक पर एक बड़ी सफलता हासिल हो रही है, जिसमे भाजपा नेता व युवा व्यवसायी दीपक पारीक को लॉरेंस के नाम से रंगदारी की मांग करने के मामले में एक और आरोपी को थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण की टीम ने दबोच लिया है । यह गिरफ्तारी रविवार देर रात्रि को की गई थी । इससे पहले रविवार को दिन में मुख्य आरोपी लोहावट जोधपुर निवासी कैलाश विश्नोई को नयाशहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर बीकानेर लाया गया, आरोपी ने पुलिस कस्टडी में कड़ी पूछताछ के दौरान इस कांड में शामिल अपने साथी का नाम उजागर किया था, जिस पर थानाधिकारी चारण के निर्देशन में पुलिस टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया ।

थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि भाजपा नेता व युवा व्यवसायी दीपक पारीक को फ़ोन पर करीब 15 माह पहले लॉरेंस गैंग के नाम से रंगदारी की मांग की गई थी, जिस पर कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों की तलाश में गहन जांच पड़ताल की गई और रविवार 14 मार्च को इस कांड में मुख्य सरगना लोहावट निवासी कैलाश विश्नोई को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया । इस दौरान गिरफ्त में आये आरोपी से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने सारा राज उगल दिया । आरोपी के अनुसार उसकी स्थानीय स्तर पर मदद करने वाला बजरंग सिंगड है, जिसने दीपक पारीक की रैकी करने व मोबाईल नम्बर उपलब्ध कराने मे सहयोग किया था । जिस पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और रविवार देर रात्रि थानाधिकारी चारण के नेर्तत्व में पुलिस फोर्स ने भाटों के बास बीकानेर में दबिश देकर आरोपी बजरंग को राउण्ड अप किया । जिसे आज न्यायालय में पेश कर तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया है, जंहा आरोपी से कड़ी पूछताछ की जाएगी ।

महंगे शौक ने पहुँचा डाला जुर्म की दुनियां में

सीआई चारण ने बताया आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी कैलाश विश्नोई व बजरंग सीगड़ दोनो नशे के आदि है साथ मे नशे का छोटा व्यापार भी करते है । कैलाश विश्नोई छोटी छोटी मात्रा मे अफीम मे की सप्लाई भी करता था । जिस कारण आगे पंजाब मे नशीली अफीम की सप्लाई देने के लिए फॉरचुर्नर गाड़ी खरीदने का प्लान बनाया, जिस पर बंजरंग द्वारा स्थानीय व्यवसायी की जानकारी उपलब्ध कराई तथा रैकी की । बाद मे कैलाश विश्नोई ने इंटरनेट कॉल के माध्यम से रंगदारी की मांग की । चारण ने बताया उक्त दोनो आरोपी लोरेन्स विश्नोई से प्रभावित है इस प्रकरण में  लोरेन्स विश्नोई की भुमिका है अथवा नही इस बारे मे गिरफ्त में आये दोनो आरोपियों से पुलिस रिमाण्ड पर कड़ी पूछताछ की जा रही है । पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उन्होंने महंगे शौक पुरे करने के लिए व फॉरचुर्नर गाड़ी खरीदने के रंगदारी की मांग का प्लान बनाया था ।

इस टीम को मिली सफलता
इस कार्यवाही को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शैलेन्द्र सिह इन्दौलिया, सीओ सिटी सुभाष शर्मा के निकट सुपर विजन में नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण के नेर्तत्व में हेडकांस्टेबल रामचन्द्र, कॉन्स्टेबल रामनिवास, मनोज,बलवीरसिह,रमेश आदि टीम ने अंजाम दिया ।

उल्लेखनीय है, खाकी कप्तान प्रीति के निर्देशन में नयाशहर थानाधिकारी सीआई गोविंद सिंह चारण आमजन में विश्वास अपराधियों में भय की थीम को मजबूत बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रहे है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...