गांव गांव में महिलाओं को पायलट बनाएगी मोदी सरकार, जानिए क्या है पूरी योजना

Modi Cabinet Providing 15000 Drones : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में ग्रामीण विकास के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में ग्रामीण विकास के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक संबल भी मिलेगा और रोजगार भी उत्पन्न होगा। हर साल नरेंद्र मोदी सरकार महिलाओं को 15000 ड्रोन बांटेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसकी मंजूरी दे दी है। महिलाएं इस ड्रोन की पायलट होंगी और इससे कमाई होगी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस योजना का मकसद है कि अगले दो वित्तीय वर्ष में किसानों को किराए पर ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा। इस ड्रोन को महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर उड़ाएंगी। इसे किराए पर देंगी और इससे गांव गांव में कमाई होगी। इस परियोजना में केंद्र सरकार एक हजार 261 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इससे प्रति वर्ष महिला समूह को एक लाख रुपए तक अतिरिक्त आय होगी।

स्वतंत्रता दिवस पर हुई थी योजना की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से इस योजना की घोषणा की थी। लालकिले से 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने योजना का एलान किया था। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया था कि देश में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 10 करोड़ महिलाएं जुड़ी हुई हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...