मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, गरीबों को पांच साल तक राशन मुफ्त

PMGKAY Scheme Extended For 5 Years : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। अब अगले पांच साल तक गरीबों को राशन मुफ्त दिया जाएगा। 01 जनवरी 2024 से एक बार फिर से योजना को लागू किया जाएगा।

नई दिल्ली.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। अब अगले पांच साल तक गरीबों को राशन मुफ्त दिया जाएगा। 01 जनवरी 2024 से एक बार फिर से योजना को लागू किया जाएगा। फिलहाल दिसंबर 2023 तक यह योजना जारी है। देश में चिंहित परिवारों को इस योजना के तहत 35 किलोग्राम अनाज मुफ्त में मिलता रहेगा। इस समय 81 करोड़ भारतीय योजना का लाभ ले रहे हैं। इस योजना पर सरकार अगले पांच सालों में 11 लाख 80 हजार करोड़ रुपए का खर्च होगा। गौरतलब है कि 2024 में ही लोकसभा चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में मोदी सरकार इस योजना को बंद कर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है।

महिलाओं को ड्रोन ट्रेनिंग
पीएम मोदी कैबिनेट ने ड्रोन सखी योजना पर भी मोहर लगा दी है। महिलाओं को खेतों में उर्वरक और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव ड्रोन से करना सिखाया जाएगा। महिला स्वयं सहायता समूहों को इस योजना में ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग और ड्रोन दिया जाएगा। इसके माध्यम से समूह को आय होगी। यही आय लखपति दीदी बनने में मदद करेगी। इसमें अगले दो सालों तक 15-15 हजार महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।

13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले पांच सालों में करीब साढ़े 13.5 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। गौरतलब है कि कोविड काल में मोदी सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना लाई गई थी। इसके तहत प्रत्येक परिवार को 35 किलो अनाज दिया जा रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...