सिविल लाइंस भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा मैलोडी बनाकर मांग रहे समर्थन

कमल का बटन दबाओ टप टप टप- कांगेस सरकार होगी ठप ठप ठप
रोड शो आज, असम के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

जयपुर। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने विजय रथ पर सवार होकर दो दर्जन से अधिक बड़े क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने रोचक अंदाज में जनता से कहा कि 25 नवंबर को कमल का बटन दबाओ टप टप टप और कांगेस सरकार होगी ठप ठप ठप। शर्मा के इस शायराना अंदाज पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई।
हसनपुरा में डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए शर्मा ने घर-घर जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उन्होंने क्षेत्र में विकास का आश्वासन दिया। इस दौरान लोगों का अपार समर्थन मिला। न्यू सांगानेर रोड पर सर्व समाज ने मंच पर गोपाल शर्मा का सम्मान किया। गोपाल शर्मा ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव को कुछ ही घंटे शेष है। कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर वोट मांगे। इस बार ऐसा हो कि कांग्रेस का नामोनिशान ही मिट जाए। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए भाजपा के कमल के निशान पर वोट देने की अपील की। गोपाल शर्मा ने बुधवार को अपने सघन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत शांतिनगर चार नंबर डिस्पेंसरी से की। शर्मा ने घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगे। उन्होंने क्षेत्र में विकास का भरोसा दिलाया। ढोल ताशे के साथ हुए जनसंपर्क अभियान में गोपाल शर्मा ने बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। सोडाला के जमुना नगर सोडाला के जनता नगर, हटवाड़ा रोड की कृष्णापुरी कॉलोनी में लोगों ने गोपाल शर्मा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राकड़ी की खादी कॉलोनी में गोपाल शर्मा खुली जीप सवार होकर जनसंपर्क करने पहुंचे तो लोगों ने जगह-जगह चौराहा और घर के बाहर रोक कर फूल मालाओं से स्वागत किया। राकड़ी के कुमावत कॉलोनी में छतों से पुष्प वर्षा की गई। कॉलोनी के सर्व समाज के लोगों ने गोपाल शर्मा को तिलक और माला से स्वागत करते हुए भरपूर समर्थन का आश्वासन दिया। राकड़ी में ही चौधरी स्कूल चौराहे पर आयोजित युवा सम्मेलन में गोपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए युवाओं से कहा कि देश की असली ताकत युवा ही है। युवाओं ने ठान लिया तो कांग्रेस का समूल नाश निश्चित है। युवा सम्मेलन का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा शांतिनगर मंडल की ओर से किया गया। मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गोपाल शर्मा को गर्मजोशी से स्वागत किया।

पूर्व सैनिकों ने भेंट की तलवार:
खातीपुरा रोड स्थित गणेश कॉलोनी में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने गोपाल शर्मा का स्वागत किया। यहां गोपाल शर्मा ने महादेवजी के मंदिर में दर्शन किए। लोगों ने साफा, माला पहनाकर स्वागत किया तथा तलवार भेंट की। खुली जीप से ही गोपाल शर्मा ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के अत्याचार के दिन लद चुके हैं। जनता अब खुली हवा में सांस लेगी। शर्मा ने ग्रीन एवेन्यू और चिंकारा कॉलोनी में जनसंपर्क किया। इस दौरान मेजर जनरल अनुज माथुर भी गोपाल शर्मा के साथ खुली जीप में सवार रहे।

खाचरियावास के बड़े भाई से हुई आत्मिक मुलाकात:
सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास के बड़े भाई करण सिंह से गले लगकर मुलाकात की। करण सिंह ने प्रचार के दौरान गाड़ी से उतरकर कहा कि वे सत्य के साथ है। प्रजातंत्र के उत्सव को उत्सव की तरह ही मनाते है। यह चार दिन का चुनाव है फिर सबको यही साथ में सिविल लाइंस में ही रहना है। चुनाव में हार जीत तो चलती रहती है। उल्लेखनीय है कि गोपाल शर्मा खातीपुरा रोड स्थित गणेश कॉलोनी में शिव मंदिर पर दर्शन के लिए रुके थे। वहीं से वाहन में करण सिंह गुजर रहे थे। करण सिंह को देखकर गोपाल शर्मा आगे बढक़र उनसे गले मिले। इस पर करण सिंह गाड़ी से नीचे उतरकर उनसे गले मिले और लोगों को संबोधित किया।

विशाल रोड शो आज:
गुरूवार का दिन रोड शो के नाम रहेगा। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा के समर्थन में भाजपा की ओर से सुबह नौ बजे वाहन रैली निकाली जाएगी। गुरुवार सुबह नौ बजे रोड शो गुर्जर की थड़ी से रवाना होगा। विशाल रोड शो में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा शामिल होंगे। रोड़ शो गुरूवार, 23 नवंबर, सुबह 9 बजे पंचवटी चैराहा गुर्जर की थड़ी से शुरू होगा। जिसके बाद कटेवा नगर, देवी नगर, विवेक विहार, न्यू सांगानेर रोड़, राम नगर, सोढाला, श्याम नगर सब्जी मंडी, सुशीलपुरा, गायत्री नगर, रांकड़ी, हटवाा रोड़, शांति नगर, एनबीसी, कलेक्ट्रेट, सुभाष नगर होते हुए कांवटिया सर्किल पहुंचेगा। रोड़ शो में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा भी भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा के साथ मौजूद रहेंगे। इसमें भाजपा नेता और कार्यकर्ता, क्षेत्र के प्रबुंधजन, पूर्व सैनिक, महिलाएं समाजसेवी, सेवानिवृत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, यूथ आइकन, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। जगह-जगह रोड़ शो का स्वागत किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related