सनातन को गाली देकर कांग्रेस कर रही हिंदुओ का अपमान, कमल को चुने सुशासन को चुने- रवि नैय्यर

आदर्श नगर की कच्ची बस्तियों का उत्थान और आगरा रोड के निवासियों को पट्टे देना होगी मेरी प्राथमिकता- रवि नैय्यर

जयपुर। आदर्श नगर विधानसभा के आर्य समाज भवन में आयोजित महिला सम्मेलन और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी रवि नैय्यर ने कहा कि मेरे सभी बहन भाइयों का उत्साह देखकर स्पष्ट है कि लग रहा चुनाव परिणाम शानदार आएगा। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि आदर्श नगर विधानसभा में इतनी बड़ी संख्या में जनसमूह जनकल्याण को लेकर कार्य करता है। अपने घर परिवार और निजी कार्यों को छोड़कर आप सभी लोग भाजपा के लिए आपके बेटे आपके भाई रवि नैय्यर के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। मेरी कर्म भूमि जवाहर नगर रही है और वहां पानी का बहुत अभाव था। टैंकर की भी सुविधा नहीं थी मैंने अखबारों में एक खबर देखी थी जिसमें महिला गंदे पानी को छानकर एक डिब्बे में भर रही थी। उस खबर ने मुझे झकझोर कर रख दिया था।

भाजपा प्रत्याशी रवि नैय्यर ने कहा कि जयपुर की सबसे बड़ी कच्ची बस्ती का उद्धार करने के लिए भगवान ने मुझे मौका दिया है मैं इसके लिए कटिबद्ध हूं। यहां ढाई ढाई फीट की छोटी गलियां है। मेरे लिए यह सुनहरा अवसर है कि इन लोगों के लिए कुछ कर सकूं। केंद्र में मोदी सरकार और राजस्थान में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मेरी सबसे पहली प्राथमिकता होगी मेरी विधानसभा की इन बस्तियों के उत्थान के लिए काम करना। विधानसभा की सड़कों को जाम से मुक्त करना और आगरा रोड पर बसे लोगों को पट्टे दिलाना, लेकिन यह तभी संभव है जब आपका विधायक होगा और सरकार होगी। यहां के मौजूदा विधायक ने स्थानीय मुद्दों को लेकर लोगों के फोन तक नहीं उठाए। चुनाव के समय तो भले कोई भी किसी प्रकार का प्रलोभन दे, लेकिन वोट कमल के फूल वाला बटन पर ही देना है। प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम आवास योजना के तहत लाखों लोगों को पक्के घर दिये हैं। अपनी आदर्श नगर विधानसभा में भी यह होगा लोगों के मकान बनेंगे और बहन बेटियों को सुरक्षा देने के लिए एंटी रोमियो स्कवॉयड का गठन होगा। महिला चौकी खुलेंगी और महिला बटालियन बनेगी। पिछले पांच सालों में प्रदेश में बहन-बेटियों पर जो अत्याचार हुए हैं उनसे छुटकारा मिलेगा।
भाजपा प्रत्याशी रवि नैय्यर ने कहा कि प्रदेश में 8000 से ज्यादा निर्दाेष नागरिकों की हत्या हुई लेकिन कांग्रेस सरकार ने उनकी सुध तक नहीं ली ना ही कोई मुआवजा दिया। महिला अपराधों पर तो कांग्रेस के मंत्री सदन में खड़े होकर ठहाके लगाते हुए इतने शर्मनाक बयान देते हैं कि यह मर्दों का प्रदेश है इसलिए दुष्कर्म बढ़ रहे हैं। हमें इस कांग्रेस सरकार से छुटकारा पाना है। और मैं वादा करता हूं कि आपका वोट आपका समर्थन गौ-माता की रक्षा करेगा बहन बेटियों की रक्षा करेगा और इस जंगल राज से छुटकारा दिलाएगा। भाजपा सनातन की रक्षक और समर्थक पार्टी है हम सनातन को खत्म करने वाले लोगों के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे। ये लोग राजस्थान की को संस्कृति हिंदु सभ्यता के खिलाफ हैं। कांग्रेस के लोग तुष्टिकरण की राह पर चलकर समाज को बांटने का काम करते हैं हमें ऐसी ताकतों से मिलकर लड़ना है और सनातन संस्कृति की रक्षा करनी है। मेरी आप सबसे अपील है कि आदर्श नगर को खुशहाल बनाने के लिए आगामी 25 नवम्बर को कमल का बटन दबाकर राष्ट्रहित में वोट करें।
मेरी विधानसभा ही मेरा परिवार है। सनातन संस्कृति में गौ-माता को सर्वाेवेदमयी कहा गया है। उनके बिना देवों तथा वेदों की पूजा अधूरी मानी जाती है। आप सभी को गौ पूजन के पावन पर्व गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी आज गौ-सेवा और गौ- संरक्षण का प्रण करें। इसी से हमारी धरा संतुलित होगी।
आज आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के बगराना पंचायत में भी सघन कर भाजपा को वोट देकर सुशासन का कमल खिलाने की अपील की। इस दौरान विधानसभा परिवार के जन- जन से मिले कीमती समर्थन को पाकर अभिभूत हूं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...