मातृ शक्ति का दिया कुमारी को मिल रहा भरपूर समर्थन

  • दिया कुमारी के जनसम्पर्क अभियान में महिलाओं में भारी उत्साह

जयपुर. दिया कुमारी का चुनाव प्रचार जोरों शोरों पर है। रविवार के जनसम्पर्क कार्यक्रम के तहत दिया कुमारी ने घर-घर जाकर कमल को विजयी बनाने का आह्वान किया। दिन के कार्यक्रम की शुरुआत दिया कुमारी ने “टीम प्रयास “ द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में शिरकत करके की। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण किया और जनता से वातावरण के प्रति सजगता बरतने तथा प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद करने की बात कही। इसके उपरांत दिया कुमारी ने जनसंपर्क अभियान में खातीपुरा मंडल वार्ड 34 के सम्मानित जनों से आशीर्वाद मांगा और विद्याधर नगर में ‘कमल’ खिलाने की अपील की।

इस क्रम में दिया कुमारी ने वार्ड 20 में आयोजित महिला व युवा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनों के साथ संवाद किया। सम्बोधन के दौरान दिया कुमारी ने मातृ शक्ति का भाजपा को एक तरफ़ा समर्थन होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम नारी शक्ति को अत्याचार के खिलाफ लड़ने में एक कारगर हथियार साबित होगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति का जोश और मातृशक्ति का स्नेह विद्याधर नगर में ‘कमल’ खिलाने के मेरे संकल्प को और दृढ़ कर रहा है।

जनसम्पर्क के अन्य कार्यक्रमों के क्रम में दिया कुमारी ने विद्याधर नगर के प्रमुख समाजों से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का निवेदन किया। इसके अंतर्गत वार्ड 4 में आयोजित उत्तर प्रदेश और बिहार समाज, राजस्थान प्रवासी महासंगम एवं वार्षिक कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम शामिल रहा। इस कार्यक्रम में उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर मैं जीती तो, मेरे प्रवासी भाइयों के हक़ की लड़ाई लड़ूंगी। देर शाम दिया कुमारी ने मुरलीपुरा वार्ड 17 में जनसभा को सम्बोधित किया। सम्बोधन से पहले दिया कुमारी ने मंदिर दर्शन किए और सर्वमंगल की कामना की और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...