विद्याधर नगर से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी ने सवा 11 बजे किया नामांकन, खुली जीप में समर्थकों के साथ पहुंची

विद्याधर नगर से भाजपा की प्रत्याशी दीया कुमारी (DIYA KUMARI) ने बुधवार को नामांकन भरा। मुहूर्त के हिसाब से दीया कुमार ने सवा 11 बजे विद्याधर नगर रिटर्निंग अधिकारी सुनील शर्मा के समक्ष दाखिल किया।

जयपुर। विद्याधर नगर से भाजपा की प्रत्याशी दीया कुमारी (DIYA KUMARI) ने बुधवार को नामांकन भरा। मुहूर्त के हिसाब से दीया कुमार ने सवा 11 बजे विद्याधर नगर रिटर्निंग अधिकारी सुनील शर्मा के समक्ष दाखिल किया। वे विद्याधर नगर से हजारों समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। खुली जीप में रैली के रूप में आई दीया कुमारी का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, अनिल जैन, राघव शर्मा सहित पार्षद दिनेश कावट सहित कई समर्थक मौजूद रहे।

इधर, बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में काफी चहल-पहल देखी गई। कारण है कि बुधवार होने के कारण प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने आ रहे हैं। हालांकि दीया कुमारी के अलावा किसी बड़े चेहरे ने नामांकन नहीं भरा। एक दिन पहले सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने नामांकन भरा था।

कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी की सम्पत्ति दोगुना
कांग्रेस से सांगानेर क्षेत्र के उम्मीदवार पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने मंगलवार को नामांकन पत्र भरने के दौरान अपना शक्ति प्रदर्शन किया। भारद्वाज वाहनों के काफिले के साथ दो जेसीबी लेेकर भी पहुंचे। पुष्पेन्द्र गले में भगवा गमछा बांधकर नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र में अपनी सम्पत्ति का भी खुलासा किया है। पिछले चुनाव 2018 में पुष्पेन्द्र और उनकी पत्नी कल्पना की कुल चल-अचल सम्पत्ति की वैल्यू 1 करोड़ 12 लाख रुपए थी, जो पांच साल में बढ़कर 1.98 करोड़ रुपए से अधिक हो गई। पिछले पांच साल में पुष्पेन्द्र की सम्पत्ति में केवल एक नई थार एसयूवी जुड़ी है। उनकी पत्नी के पास मौजूदा सम्पत्तियों की वैल्यू में दो गुना इजाफा हुआ है। उनकी पत्नी के पास वर्तमान में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 70 लाख रुपए है, जबकि पुष्पेन्द्र के नाम खुद का एक फ्लैट है, जिसकी वैल्यू 60 लाख रुपए है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...