आम आदमी प्रत्याशी डॉ .संजय बियानी ने किया जनसंपर्क एवं कार्यालय शुभारंभ

जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ.संजय बियानी ने जन-जन की बात सुनने व उन्हें अपनी बात बताने के लिए जनसंपर्क रैली की शुरुवात की । यह विशाल रैली कालवाड़ रोड कांटा चौराहा स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से होकर अंबाबाड़ी तक निकाली गई । इस दौरान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चार महिला दीक्षार्थियों ने दीक्षा ग्रहण की । मौके पर डॉ. संजय बियानी ने अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत्त रूप से शुभारंभ किया ,और कहा कि हमेशा से बड़ी बड़ी बातें कही गई पर वह पूरी नहीं हो पाई लेकिन इस बार हम कोशिश करेंगे की मुद्दों का चुनाव हो। क्योंकि मैं कई वर्षो से यहां का निवासी हूं तो समस्याओं को बखूबी जानता हूं इसलिए यदि हम विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की बात करे तो सबसे बड़ा मुद्दा सैटेलाइट अस्पताल का है सैटेलाइट अस्पताल की मांग वर्षो से चली आ रही है लेकिन वहां किसी का ध्यान नहीं है पिछले कुछ दिनों पूर्व एक लेटर वायरल हुआ था जिसमें विधायक महोदय नरपत सिंह राजवी कह रहे थे कि सैटेलाइट अस्पताल हमने पास कराया है और कांग्रेस से सीताराम अग्रवाल कह रहे थे कि यह सैटेलाइट अस्पताल हमने पास कराया है नतीजा यह निकला कि आज तक जमीन का मुहूर्त भी नहीं लगा है इसी तरह से जलभराव और भी काफी समस्या है जिन पर आम आदमी पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है इसीलिए मैं जनता से निवेदन करता हूं कि आप सभी इस लिंक पर क्लिक कर Follow the Sanjay Biyani channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va8QsuG6buMAtPhfCQ2B मेरा व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन कीजिए , और आम आदमी पार्टी पर भरोसा रख अपनी समस्याओं को बताइए। हम पूरी कोशिश करेंगे की विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी 42 वार्डों में जनता की समस्यायों का समाधान कर सके।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...