एशियाई खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- गर्व है नारी शक्ति ने अच्छा प्रदर्शन किया

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एशियाई खेलों में शामिल हुए भारतीय एथलीटों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि हमारी नारी शक्ति ने एशियन गेम्स में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

नई दिल्ली। PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एशियाई खेलों में शामिल हुए भारतीय एथलीटों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमने जितने भी खेलों में भाग लिया। उसमें से अधिकतर में पदक लेकर आए हैं। 20 इवेंट तो ऐसे थे जिनमें आज तक भारत पोडियम फिनिश मिली नहीं थी। कई खेलों में आपने एक नया रास्ता खोला है। पीएम मोदी ने कहा, जब आप सफल होकर आए तो मुझे लग रहा है कि हमारी दिशा सही है। विदेशी धरती पर इस बार सबसे ज्यादा पदक भारत ने जीता है।

नारी शक्ति पर गर्व है
उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि हमारी नारी शक्ति ने एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया। यह देश की बेटियों के सामर्थ्य के बारे में बताता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘इस बार पदक तालिका में कम उम्र के बहुत से एथलीट्स ने अपना स्थान बनाया है। जब कम उम्र के खिलाड़ी ऊंचाई को पाते हैं तो वे हमारे खेल राष्ट्र की पहचान बनते हैं। यह खेल राष्ट्र की निशानी हैं।’

खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधा
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयत्न है खिलाड़ियों को सबसे बेहतरीन सुविधाएं मिलें। उन्हें देश-विदेश में खेलने का मौका मिले। गांव में रहने वाले खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं और मौके मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘खेलो इंडिया योजना के तहत तीन हजार से ज्यादा खिलाड़ियों की ट्रेनिंग चल रही है। सरकार एथलिटों के ऊपर अगले 5 साल में तीन हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।’

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...