संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का बुधवार को जिला कलक्टर खजान सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया। जिला कलक्टर खजान सिंह ने बताया कि जिले के 16 संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का अवलोकन किया गया । इस दौरान मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखने को कहा गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में बिना किसी प्रभाव के निष्पक्ष कार्य करें। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील श्रेणियों में बांटे गए केंद्र पर विशेष सतर्कता बरती जाए। बूथवार संदिग्ध लोगों की पहचान की जाए और उन पर विशेष नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार की अराजकता उत्पन्न न हो इसका पूरा ध्यान रखे। स्थानीय निवासियों से बात कर उन्होंने कहा कि कोई ऐसा काम न करे, जिससे प्रशासन को उनके खिलाफ सख्त रवैया अपनाना पड़े। जनसामान्य से चर्चा कर आम चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान की अपील की गई। मतदान केंद्र पर सफाई, पेयजल, शौचालय व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए। आदर्श आचार संहिता का ध्यान रखते हुए चुनाव आयोग की गाइड लाइन का पालन करें। उन्होंने मतदान केंद्र में उपस्थित बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान केंद्र पर सभी व्यवस्था सुदृढ़ रखें। जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील श्रेणी के मतदान केंद्रों में मेहरू कला के 3 , पिपलाज के 2 , कादेड़ा के 5, खवास के 2 , मेवदा के 3 तथा गोठड़ा का एक । इस प्रकार कुल 16 मतदान केंद्रों का अवलोकन किया गया । पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए गए। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इस अवसर पर वृत अधिकारी संजय सिंह , बीएलओ, अधिकारी, कार्मिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...