हाथ नहीं, पैरों की अंगुलियों से पीएम मोदी को लिखा पत्र, मिल गया बड़ा तोहफा

रेलवे ऑडिटोरियम में डाक विभाग की ओर से मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन कर केन्द्र सरकार से नौकरी पाने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

बीकानेर. रेलवे ऑडिटोरियम में डाक विभाग की ओर से मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन कर केन्द्र सरकार से नौकरी पाने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आयोजन से वर्चुअल जुड़े और ई पत्र युवाओं को भेंट किए। मंच से जब दिव्यांग लीलाधर का नाम पुकारा गया और वह आगे बढ़ा, तो चारों तरफ सन्नाटा पसर गया। दोनों हाथ नहीं होने के बावजूद अपने हौसले और साहस की बदौलत लीलाधर को इंडियन ओवरसीज बैंक में नौकरी मिली है। कार्यक्रम में मौजूद केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल उठ कर लीलाधर के पास पहुंचे और नौकरी पाने पर प्रतिक्रिया जानी। इस पर दिव्यांग ने अपने पैर की अंगुलियों से पेन को थामा और एक कागज पर प्रधानमंत्री का आभार लिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वर्चुअल रूप में और कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। लीलाधर ने वर्ष 2009 में एक दुर्घटना में अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे। इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी और लगातार संघर्ष करता रहा।

मोदी ने 51 हजार को दिए नियुक्ति पत्र
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों व संगठनों में भर्ती के 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने युवाओं से कहा, अगले कुछ साल में हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।

गैर सरकारी क्षेत्र में सृजित होंगे नए अवसर
जयपुर में रोजगार मेले में 105 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस मौके पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। अभी गैर सरकारी क्षेत्रों में हम रोजगार के नए अवसर पैदा कर युवाओं को रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं। अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने भाग लिया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...