जागृत महिलाओं का महासम्मेलन “संवर्धिनी” सांगानेर में

जयपुर। प्रदीप गोपाल स्मृति न्यास सांगानेर के तत्वधान में आगामी रविवार को जागृत महिलाओं का महासम्मेलन संवर्धिनी का आयोजन किया जा रहा है।पिंजरा पोल गौशाला सांगानेर स्थित सुरभि सदन में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।विभाग संयोजिका सुशीला शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन का विषय “भारतीय स्त्री दर्शन, महिलाओं की स्थानीय समस्या स्थिति एवं समाधान, देश के विकास में महिलाओं की भूमिका रहेगी”। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 11 श्रेणियों की महिलाएं भाग लेंगी। जिसमें डॉक्टर, एडवोकेट,सीए, एनजीओ में कार्यरत महिलाएं, शिक्षिकाएं, जाति समाज की प्रमुख महिलाएं, धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं, योग शिक्षिकाएं, अपने में क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाएं भाग लेंगी। सुशीला शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत चर्चा सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियां भी रहेगी। इसमें सांगानेर विभाग से लगभग 1500 महिलाओं के सम्मिलित होने का अनुमान है।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...