बियानी बी.एड गर्ल्स कॉलेज में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

विद्याधर नगर स्थित बियानी बी.एड गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को फेयरवैल पार्टी आयोजित की गई। नये एवं पुराने गीतो के जरिये जूनियर छात्राओं ने अपने सीनियर्स को विदाई दी।

जयपुर @ jagruk janta। विद्याधर नगर स्थित बियानी बी.एड गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को फेयरवैल पार्टी आयोजित की गई। नये एवं पुराने गीतो के जरिये जूनियर छात्राओं ने अपने सीनियर्स को विदाई दी।फैयरवेल पार्टी में छात्राओं ने राजस्थानी व पंजाबी गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया,साथ ही अपने सीनियर्स के प्रति अपने प्यार ओर सम्मान को दर्शाते हुुए उन्हे विभिन्न टाइटल्स और गिफ्ट दिए और बहुत से गेम्स खिलाकर विदाई के गमगीन माहौल को मनोरंजक व रंगीन बनाने का प्रयास किया । पारम्परिेक थीम पर आयोजित फेयरवैल पार्टी में मिस फेयरवैल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें रैम्प वॉक राउण्ड, और प्रश्नोतरी राउण्ड आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज के डीन डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि लडकियों की सबसे बडी ताकत उनके इमोशन्स होते है, जिसके बल पर वह जो भी फैसले लेती है, हमेशा उनसे सभी का भला ही होता है, किसी की बुराई की भावना उसमें नहीं शामिल की जाती। उन्होनें छात्राओं को अपने इमोशन्स को अपनी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत बनाने पर जोर दिया। छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्राओं की सफलता में ही कॉलेज की सफलता निहित है। कार्यक्रम में मिस फैयरवेल का खिताब अफसाना नाज ने अपने नाम किया। इस दौरान अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए प्रथम रनरप तानियां शर्मा और द्वितीय रनरप कोमल बनी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...