G20 के नाम पर PM मोदी ने देश का पैसा फूंका, इतना खर्चा कर देश की आम जनता को क्या फायदा- लालू यादव

Lalu Yadav: दिल्ली में आयोजित हुए G20 के शिखर सम्मेलन पर लालू प्रसाद यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि G20 से क्या फायदा हुआ? लोगों को बुलाकर, इतना खर्चा कर देश की आम जनता को क्या फायदा होगा?

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने आज देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। पूजा कर बाबा बैद्यनाथ मंदिर से निकले के बाद यादव ने कहा कि उन्होंने बाबा के दरबार में माथा टेका है और देश दुनिया सबके लिए प्रार्थना की कि सबका भला हो।

दूल्हा तो INDIA गठबंधन से ही बनेगा- लालू
बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद लालू यादव ने कहा कि हम वापस जाकर ‘इंडिया’ गठबंधन पर काम शुरू करेंगे और उम्मीदवार चयन करने का काम शुरू किया जाएगा। इसकी बैठक दिल्ली में है जिसमें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जाएंगे। हम बिहार के मुख्य इलाकों में भ्रमण करेंगे।

G20 के नाम पर PM मोदी ने देश का पैसा फूंका
वहीं, दिल्ली में आयोजित हुए G20 के शिखर सम्मेलन पर लालू प्रसाद यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि G20 से क्या फायदा हुआ? लोगों को बुलाकर, इतना खर्चा कर देश की आम जनता को क्या फायदा होगा? मोदी सरकार ने G20 के नाम पर देश का पैसा फूंका है। इसका उन्हें जवाब देना ही होगा।

देवघर में पार्टी नेताओं के साथ किया बैठक
बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंचे राजद प्रमुख ने रविवार को देवघर परिसदन में सूबे के संगठन प्रभारियों और सभी 24 जिलों के अध्यक्षों से मुलाकात किया। लालू यादव जब बिहार के मुख्यमंत्री थे उस वक्त झारखंड बिहार का हिस्सा हुआ करता था। इस कारण उनकी पार्टी राजद का झारखंड की राजनीति में भी दखल है। वहीं, सोरेन सरकार में भी राजद कोटे से मंत्री है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 13 May 2026

Jagruk Janta 13 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

देर रात तक छलक रहे जाम, सिरोही आबकारी विभाग मौन

सियावा शराब ठेके पर नियमों की खुली धज्जियाँ, ग्रामीणों...