मेहंदीपुर बालाजी में कृष्ण जन्माष्टमी को निकली स्कुलों की भव्य झांकियां

बग्गियों में सजी  झांकियां आकर्षण का रही केंद्र,

विजेता छात्र-छात्राओं को किया महंत डॉ.नरेशपुरी महाराज ने सम्मानित

प्रदीप बोहरा @ जागरूक जनता
मेहंदीपुर बालाजी में भगवान राधा कृष्ण के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद मेहंदीपुर बालाजी धाम में पहली जन्माष्टमी मनाई गई
बालाजी महंत डॉक्टर नरेश पुरी महाराज के सानिध्य में बालाजी मंदिर में भव्य आयोजन किया गया  जन्माष्टमी के महा आयोजन पर विभिन्न स्कुलों द्वारा बग्गियों में भगवान की भव्य मनमोहक झांकियां निकाली गई

8 विद्यालय एबीएम, दॉ बोहराज स्कूल, श्री बालाजी महिला विद्यापीठ, एमएनपी पब्लिक स्कूल, भारत बाल विद्या मंदिर, रघुवंशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरस्वती विद्या विहार स्कूल, श्री बालाजी आदर्श शिक्षण संस्थान स्कुलों ने झांकी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस झांकी प्रतियोगिता में 8 स्कूलों की 20 झांकियों ने हिस्सा लिया ।

जिसमें राधा कृष्ण ,कृष्ण मीरा,राम दरबार, अशोक वाटिका, भारत माता, शिव विवाह,शिवपरिवार, हनुमान जी ,गणेश जी, कृष्ण सुदामा, सहित विभिन्न रूपों में सजी झांकियां अलग-अलग रथों में निकाली गई। मुख्य बाजार से होकर निकली झांकियां को देखने श्रद्धालु व स्थानीय लोग उमड़ पड़े लोगों ने सड़कों पर खड़े होकर व छतों से फूल वर्षा कर झांकियां का भव्य स्वागत किया
झाकियां मुख्य बाजार से होते हुए बालाजी मंदिर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची ।

छात्र-छात्राओं ने डांस प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

इस दौरान बालाजी मंदिर परिसर में भव्य रूप से बने कार्यक्रम स्थल पर सभी झांकियां पहुंची जहां  मौजुद महंत डॉक्टर नरेश पुरी महाराज विराजमान थे और हजारों लोगों का हुजूम वहा पहले से उपस्थित था स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न धार्मिक गानों पर स्टेज पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों से आस्था धाम नगरी तालियों की गड़-गड़ाहट से गूंज उठी।


प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली स्कूलों को किया सम्मानित

इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं व ग्रामीणों की मौजूदगी में महंत डॉक्टर नरेशपुरी महाराज ने प्रथम, सेकेंड और थर्ड विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। जिसमें प्रथम विजेता एमएनपी स्कूल के बच्चों को महंत महाराज द्वारा मेडल पहनाकर
51 हजार रुपये  नगद व  प्रशस्ति पत्र दिया वही अलग से स्कूल के लिए एक लाख 11 हजार रुपए का चेक भेंट किया गया। वहीं दूसरे स्थान पर कस्बे की दा बोहरज ग्लोबल स्कूल के बच्चे रहे। जिन्हें मेडल 31 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया गया वही स्कूल के लिए अलग से एक लाख रुपए का चेक भेंट किया। वहीं तीसरे नंबर पर कस्बे की एवीएम स्कूल के स्टूडेंट्स रहे। जिन्हें मेडल  21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया गया वही अलग से स्कूल के लिए 51 हजार का चेक भेंट कर सम्मानित किया गया।​​​​​​ इस झांकी प्रतियोगिता में 8 स्कूलों की बागीयों में  20 झांकियां निकली ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...