भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी ने लगाए 100 पौधे

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। केकड़ी शहर का सामाजिक सरोकारों में अग्रणीय संगठन भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी के द्वारा पर्यावरण प्रकल्प के तहत पौधारोपण किया गया। प्रकल्प प्रभारी किशन प्रकाश सोनी ने बताया कि सूरजपोल गेट बाहर स्थित महात्मा गांधी राजकीय चारभुजा स्कूल के परिसर में कुल 100 पौधे लगाकर पोधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाया प्रकल्प प्रभारी ने बताया कि महात्मा गांधी चारभुजा विद्यालय के प्रांगण में औषधि पौधे , छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए जिसमें अमरूद, सीताफल, शहतूत, जामुन , नीबू, क्रंज , सीसम, ऑलिस्ट्रनिया , गुडल , गुलाब ,मोगरा, नीम, बड़ ,पीपल , गुलमार्ग के आदि के पौधे लगाए गए तथा पौधों को समय-समय पर पानी पिलाने और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई । पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी रामगोपाल सैनी , शाखा कोषाध्यक्ष भगवान महेश्वरी , रामनिवास जैन, एवं अध्यापक मनमोहन शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...